Let’s travel together.

छात्रों ने शिक्षकों का सम्मान कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

0 120

 

– केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी केंद्र में मनाया गया शिक्षक दिवस

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिक्षक दिवस के उपलक्ष में केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी केंद्र शिवपुरी के विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों का सम्मान किया गया एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय की प्राचार्य पुनीता ज्योति द्वारा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण से प्रारंभ हुआ।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य श्रीमती पुनीता ज्योति ने व्यक्ति के विकास में शिक्षक के योगदान को रेखांकित किया तथा वर्तमान परिवेश में छात्रों से अनुरोध किया कि शिक्षकों से प्राप्त ज्ञान को जीवन में अनुकरण करें। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत सरस्वती वंदना, लोकगीत , अनुभव वर्णन एवं लोकनृत्य की प्रस्तुति छात्र-छात्राओं द्वारा की गई। शिक्षकों के मध्य खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक अभिषेक आर्य ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811