मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण इलाकों में दो सावन महीने सूखे निकल गए 60 दिन में केवल तीन ही दिन पानी गिरा है वह भी केवल बूंदाबांदी हुई है जोरदार बारिश नहीं होने के कारण किसान चिंतित दिखाई दे रहे हैं जबकि इस साल दीवानगंज क्षेत्र में अधिक किसानों ने धान की रोपाई की है बादलों की लुका छिपी हर दिन नजर आ रही। इन्हीं हालातों के बीच लंबे समय से क्षेत्र में बारिश नहीं हो पाई। ऐसे में बारिश की बेरुखी से किसान खासे चिंतित हो गए और किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ तौर से दिख रही। वर्तमान में फसलें फूल पर आने की स्थिति में पहुंच गई, लेकिन बारिश नहीं हो रही। ऐसे में ज्यादातर फसल मुरझाने लगी है। हालांकि जिन किसानों के पास संसाधन उपलब्ध हैं, वे अपने ट्यूबवेल से पानी दे रहे। लेकिन खरीफ सीजन की फसलों में प्राकृतिक रुप से पानी बरसना ही फायदेमंद होता है। जिन किसानों के पास कुआं या ट्यूबवेल नहीं है उनके फसले सूखने लगी है कई किसानों के खेतों में धान की रोपाई के पौधों के बीच में दरारें स्पष्ट दिखाई देने लगी है दीवानगंज निवासी सुरेश साहू,निवास मीणा, अंबाडी निवासी जितेंद्र मीणा ,गजेंद्र ठाकुर आदि ने
बताया कि ट्यूबवेल के जरिए फसलों को पानी दे रहे हैं यदि अभी बारिश हो जाए तो फसलों लाभ को मिल जाएगा। बारिश होने से फसलों में कीट-व्यादि व रोग का खतरा नहीं बढ़ेगा।
तालाब अभी खाली पड़े हुए हैं जल लेवल भी कोई खास नहीं बडा है जुलाई के महीने में दो बार ही अच्छी बारिश हुई है अगस्त में झमाझम बारिश नहीं होने से फसलों को नुकसान होने लगा है। फसलों को नुकसान से बचाने के लिए किसानों को बारिश होने का इंतजार है।सामान्य तौर पर जुलाई में तालाब भर जाते हैं, मगर अभी खाली हैं। बारिश नहीं होने से सूर्य की तीखी किरणों से पारा फिर बढ़ने लगा और धान के गढ़ों में पानी की कमी से दरारें दिखाई दे रही। पर्याप्त आंकड़े में बरसात नहीं हुई तो भू-जलस्तर भी नहीं बढ़ पाएगा किसानों को साल भर परेशानी होगी
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी कोई बड़ा सिस्टम एक्टिव नहीं है। बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बना है। यदि कोई मूवमेंट प्रदेश की ओर होता है तो अगले कुछ दिन तक अच्छी बारिश होने की संभावना नहीं बन रही। यदि समय रहते बरसात नहीं होती तो किसानों को इसका नुकसान भी उठाना पड़ेगा। इससे फसलों की पैदावार पर भी असर पड़ेगा।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।