Let’s travel together.

खेलों से खिलाडियों का होता है सर्वगीण विकास – प्रहलाद भारती

0 604

– सतनवाड़ा खुर्द मंडल के क्रिकेट टूर्नामेंट पुरस्कार वितरण समारोह में बोले राज्य मंत्री प्रहलाद भारती

– खिलाड़ियों को बांटे पुरस्कार

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता।
खेल जीवन में अनुशासन सिखाते हैं। खेलों से खिलाड़ियों का सर्वागीण विकास होता है। खेल फिटनेस को भी बढ़ावा देता है इसलिए जीवन में अनुशासन और सर्वागीण विकास के लिए खेल आवश्यक है। यह बात मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती ने सतनवाड़ा खुर्द मंडल की ओर से आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहीं।
सतनवाड़ा खुर्द मंडल की ओर से आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष पाठ्य पुस्तक निगम राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती रहे । इस मौके पर आयोजन समिति के पदाधिकारी अमित किरार, अतिबल धाकड़ , शिशुपाल सिंह धाकड़ ,बंटी किरार ,शिव सिंह धाकड़, देवेंद्र शिवहरे आदि द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया । फाइनल मैच बध्यखेड़ी और बैराड़ जूनियर के बीच हुआ जिसमें बैराड़ जूनियर ने 148 रन बनाए बध्यखेड़ी ने 108 रन बनाए जिसमें बैराड़ जूनियर ने जीत हासिल की। विजेता टीम को 41000 नगद एवम शील्ड तथा उपविजेता टीम को 21000 नगद एवम शील्ड प्रदान की गई ।
राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन होने से अनुशासन एवं टीम भावना का विकास होता है। श्री भारती ने कहा कि खिलाड़ी यदि जज्बा और जुनून बनाए रखे तो उसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। इस तरह के आयोजन होने से खिलाड़ियों में स्वस्थ्य तन और स्वस्थ्य मन का विकास होता है । खेल भावना के साथ खेलना चाहिए । खिलाड़ियों की क्षेत्र और समाज में एक अलग ही पहचान बनती है। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष प्रद्युमन धाकड़, जनपद उपाध्यक्ष अरविंद चकराना , कल्याण धाकड़ घनश्याम, सुघर सिंह , आनंद गोस्वामी अजीत सरदार आदि उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की कामकाजी बैठकों में भाजपा जिला अध्यक्ष   ने संगठन की मजबूती पर दिया कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन     |     स्टेशन से स्तूप रोड अतिक्रमण की चपेट में,स्तूप प्रभारी ने जताई आपत्ति     |     प्राचीन देवस्थान के समीप शराब दुकान का विरोध, ग्राम नूरगंज में धरने पर बैठे ग्रामीण     |     मंडीदीप थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, आरोपी फरार     |     पीएम आवास कि मिली चाबी तो खिल उठे चेहरे     |     जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों को वितरित किए गए नजरी नक्शे और बैग किट     |     नेशनल क्वालिटी चेक असेसमेंट में क्वालिफाइड होने पर उप स्वास्थ्य केंद्रकर्मचारियों को मिली प्रोत्साहन राशि     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कार्यकारी बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर दिया जोर     |     17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811