मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर सोमवार को ट्रक अनियंत्रित होते हुए रोड से नीचे उतर गया हालांकि कोई जन हानि नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक सलामतपुर से शमशाबाद माल भाड़ा भरने के लिए जा रहा था
ट्रक जैसे ही ओवर ब्रिज उतरा उसका स्टेरिंग फेल हो गया ट्रक का स्टेरिंग फेल हो जाने के कारण ट्रक अनियंत्रित होते हुए रेलिंग को तोड़ते हुए रोड के नीचे उतर गया गनीमत रही कि ट्रक के आस पास कोई दूसरा वाहन नहीं था नहीं तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी ट्रक पलटने से बाल बाल बच्चा