भोपाल।भारत देश में सर्वत्र जगह 77वा स्वतन्त्रता दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया इसी क्रम में भोपाल स्थित प्रतिभा सांस्कृतिक समिति की महिलाओं ने तिरंगे झंडे के कलर को थीम मनाकर अपना गेट अप तैयार किया तथा स्वतन्त्रता दिवस पर्व को हर्ष उल्लास के साथ मनाया।

उक्त जानकारी देते हुए प्रतिभा सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष श्रीमती विद्या सोन्हिया एवम सचिव डिम्पल पाराशर ने बताया कि हम सभी ने सामाजिक क्षेत्र में गरीब तबकों की भलाई हेतु तन मन धन से सहयोग करने का संकल्प लिया इस अवसर पर समिति की सदस्या मंजू, संध्या, रेणु, निधि, पूनम, सुमन, मिथिला, आशा, खुशबू उपस्थित थीं।