Let’s travel together.

साढू भाई को दाग देकर लौट रहे बाइक चालक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, चालक घायल

0 566

सलामतपुर पुलिस ने मामला दर्जकर लिया जांच में

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 के सलामतपुर पेट्रोल टैंक के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बासौदा के पास चौहान बरखेड़ा गांव में साडू भाई का देहांत हो गया था। दाग देकर अपनी

मोटरसाइकिल एमपी 04 क्यूएस 3564 से लौट रहे अरविंद साहू उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम कल्याणपुर जिला भोपाल को देर रात्रि सलामतपुर पेट्रोल पंप के पास भोपाल की ओर से आ रही तेज रफ्तार एमपी15 सीबी 9712 क्विड कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में अरविंद साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची सलामतपुर पुलिस ने घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से सांची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। स्थिति गंभीर होने पर सांची अस्पताल से विदिशा रेफर कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद विदिशा से घायल को भोपाल रेफर कर दिया गया है। वहीं कार चालक मौके से कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार जप्त कर मामला दर्जकर विवेचना में लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट     |     सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |     विधायक अनुज शर्मा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे ‘प्रदेश के मुखिया’     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में मनाया गया होली पर्व     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811