Let’s travel together.

जिपं अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर की पत्नी ने उठाया महंगाई पर सवाल, आष्टा विधायक बोले- उन्हें नहीं पता भाजपा की रीति-नीति

0 322

– सोशल मीडिया पर की पोस्ट में लिखा- पहले ही महीने में लाड़ली बहना योजना की किश्त वसूल ली
– आष्टा विधायक रघुनाथ मालवीय बोले- वे कांग्रेस से आई हैैं, इसलिए उन्हें भाजपा की नीतियों का नहीं है ज्ञान

अनुराग शर्मा सीहोर

चुनावी साल में भाजपा के लिए पार्टी के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ही मुसीबतें बढ़ानेे में लगे हुए हैैं। अभी सीधी के पेशाब कांड से भाजपा ने निजात नहीं पाई कि अब सीहोर जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर की पत्नी कृष्णा गोपाल सिंह इंजीनियर ने भाजपा सरकार पर सवाल उठा दिए। उनके सोेशल मीडिया एकाउंट से एक पोस्ट शेयर की गई है। इसमें उन्होंने लिखा है कि टमाटर 100 प्लस, मिर्ची 200 प्लस, अदरक 300 प्लस, शिमला 100 प्लस और धनिया 200 प्लस… पहले ही महीने मेें लाड़ली बहना की किश्त वसूल ली। दरअसल इस पोस्ट से उन्होंने जहां बढ़ती महंगाई पर अपनी पीढ़ा व्यक्त की है तोे वहीं मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को भी सवालोें के घेेरे में लाकर खड़ा कर दिया है। इधर आष्टा विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय ने इस मामले को लेकर कहा है कि भाजपा एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें जिला पंचायत का अध्यक्ष बनाया। उनके पति गोेपाल इंजीनियर तीन बार चुनाव लड़े, लेकिन नहीं जीत सकेे। उन्हें भाजपा की रीति-नीति का ज्ञान नहीं है, इसलिए इस तरह की पोस्टें शेयर की जा रही हैं। उन्हें भाजपा की रीति-नीति समझनी चाहिए।
सीहोर जिले की सियासत में नाटकीय ढंग से भाजपा में आने वाले गोपाल सिंह इंजीनियर की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ उनके खिलाफ कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों ने मुहिम छेड़ रखी है तोे वहीं अब उनकी धर्मपत्नी कृष्णा मालवीय द्वारा की गई सोेशल मीडिया पोस्ट ने भी उनके लिए एक नई मुसीबत खड़ी कर दी है। पंचायत चुनाव से ऐन पहले बेहद नाटकीय तरीके से कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले गोपाल सिंह इंजीनियर एवं उनकी पत्नी कृष्णा मालवीय को चुनाव से पहले भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी पर बैठाया था। हालांकि वे ज्यादा समय तक जिला पंचायत अध्यक्ष नहीं रही औैर इसी दौरान चुनावों की घोेषणा हो गई। बाद में चुनाव जीतकर गोपाल सिंह इंजीनियर जिला पंचायत अध्यक्ष बने। अब उन्हें यह कुर्सी रास नहीं आ रही है और वेे आष्टा विधानसभा क्षेेत्र सेे चुनावी तैयारियों में जुटेे हुए हैं। वे इससे पहले भी तीन बाद कांग्रेस के टिकट पर आष्टा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैैं, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली। इस बार वे भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी जता रहे हैैं, लेकिन उनकी दावेदारी से पहले उनकी पत्नी की सोशल मीडिया पर आई पोेस्ट उनके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है।
इनका कहना है-
भाजपा नेत्री एवं पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत आदरणीया कृष्णा गोपाल इंजीनियर द्वारा कोई भी सोशल मीडिया एकाउंट नहीं चलाया जाता है। बच्चों द्वारा भूलवश ये पोस्ट उनके एकाउंट से हो गई होगी। वे भाजपा की रीति-नीति के साथ हैं। सरकार की योजनाओें से लोगों कोे लाभान्वित करवानेे का काम करती हैं। ऐसी कोई बात नहीं हैै।
– रवि मालवीय, जिलाध्यक्ष, भाजपा

जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष एवं मेेरी धर्मपत्नी द्वारा सोशल मीडिया एकाउंट नहीं चलाया जाता है। बेटी द्वारा भूलवश ये पोस्ट हो गई थी, जिसेे बाद में डिलीट कर दिया गया है।
– गोेपाल सिंह इंजीनियर, जिला पंचायत अध्यक्ष, सीहोेर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करैरा में श्रीराम कथा शुरू होने से पहले पंडाल के डोम में लगी आग, 15 मिनट में पाया काबू     |     शिवपुरी की थीम रोड पर घटिया निर्माण की खुली पोल, 4 साल में ही उखड़ी गिट्टियां     |     मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट कला श्रीलंका में बिखेरेगी अपनी छटा     |     बीड़ी श्रमिकों की समस्याओं को लेकर सरपंच ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार     |     पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरित     |     पुलिस की तत्परता से 28 घंटे में मंदिर चोरी मामले मे हुआ बडा खुलासा      |     वनों और वन्यजीवों के लिए आदिवासियों का त्याग अनुकरणीय : शिवराज सिंह चौहान     |     करवा चौथ को लेकर  बाजार में रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़     |     शरद पूर्णिमा विशेष-सोलह कलाओं से पूर्ण भगवान श्रीकृष्ण की महारास लीला से जुड़ी है पावन रात्रि     |     मवेशी के मुंह पर रस्सी बांधने से बना गहरा घाव, गौसेवकों ने किया इलाज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811