Let’s travel together.

वेंटिलेटर पर सीहोर अस्पताल, मरीजों को स्ट्रेचर तक नसीब नहीं, हाथ में उठाकर ले जाने को मजबूर परिजन

0 81

 

अनुराग शर्मा सीहोर

प्रदेश के सीहोर जिले में स्वास्थ्य सेवाएं अब लगता है वेंटिलेटर पर आ गई है। शासकीय जिला अस्पताल सीहोर में मरीजों को स्ट्रेचर तक नसीब नहीं हो रहा है। जिसके कारण लोगों को बीमार मरीजों को हाथ में उठाकर ले जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे ही दो मामलों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार सीहोर जिला अस्पताल को बेहतर स्वास्थ सुविधाओं के लिए कुछ दिन पहले ही इनाम मिला था लेकिन अब लगता है इनाम मिलने के बाद यहां की व्यवस्था पूरी तरह से अव्यवस्थाओं में बदल गई है बताया गया है कि अस्पताल में गंभीर मरीजों जो खुद चलने की स्थिति में भी नहीं है उनको स्ट्रेचर तक नहीं मिल पा रहा है ऐसे मरीजों को उनके परिजन हाथ में उठाकर वार्ड कर ले जा रहे हैं ऐसे ही मामले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।


बताया गया है कि अस्पताल में संसाधन और स्टाफ पर्याप्त है लेकिन स्टॉप पर प्रशासन और अस्पताल प्रशासन का कंट्रोल लगभग समाप्त होता जा रहा है जिसके कारण ऐसे मामले सामने आ रहे हैं और मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।

इस संबंध में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ प्रवीर गुप्ता का कहना है कि अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज आते हैं। हमारे पास पर्याप्त अमला मौजूद है, एकाध कोई मामला होगा जिसको देखेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811