Let’s travel together.

आदिवासी बस्ती के बोर में डली पानी की मोटर, महिलाओं के चेहरे पर आई खुशी की लहर

0 626

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सांची जनपद के सलामतपुर पंचायत की आदिवासी बस्ती इंद्रानगर में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी द्वारा पेयजल के लिए बोर करवाया गया था। लेकिन इसमें मोटर नही डल पाई थी जिसकी वजह से महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या से भाजपा युवा नेता हरीश मालवीया ने स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी व रायसेन पीएचई अधिकारियों को अवगत कराया।

मंत्री जी के निर्देश पर रायसेन पीएचई विभाग ने मोटर सेंशन करवाकर नगर सलामतपुर के इंद्रानगर आदिवासी बस्ती के नव निर्मित हैंडपंप में पानी की सिंगल फेस मोटर डलवा दी गई है। जिससे अब महिलाओं, बुज़ुर्गों, बच्चों को हेंडपम्प चलाने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। मोटर डलते ही महिलाओं के चेहरे खिल उठे। वहीं शीघ्र ही नवनिर्मित एक और बोर में भी मोटर डलवाई जाएगी। जिससे इस क्षेत्र में पानी की समस्या दूर हो जाएगी। आदिवासी ग्रामीणों ने मोटर डलने पर स्वास्थ्य मंत्री, पीएचई विभाग सहित हरीश मालवीया का आभार व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811