Let’s travel together.

सरकारी कार्यालय में डीपीसी व बीआरसी में हुई मारपीट, मामला थाने पहुंचा

0 67

 

– शिवपुरी में शिक्षा विभाग के अधिकारी आपस में लड़े

– सरकारी व्यवस्था की खुल गई पोल

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में राज्य शिक्षा केंद्र के कार्यालय में डीपीसी और बीआरसी में विवाद हो गया। उसके बाद इन दोनों अधिकारियों में मारपीट हो गई। सरकारी कार्यालय में मारपीट की इस घटना सरकारी व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। शिक्षा विभाग के दोनों अधिकारियों ने सारी मर्यादा लांधकर डीपीसी कार्यालय में ही एक दूसरे की मारपीट कर दी। मारपीट का यह मामला अब कोतवाली पुलिस थाने में पहुंच गया है और दोनों ने ही एक दूसरे की शिकायत दर्ज कराई है।

दोनों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप, पुलिस में की शिकायत-

शिवपुरी जिला मुख्यालय पर राज्य शिक्षा केंद्र कार्यालय में हुई इस मारपीट के बाद डीपीसी अशोक त्रिपाठी ने बताया कि कुछ रिपोर्ट भोपाल भेजनी थी। इसी के संबंध में शिवपुरी बीआरसीसी बाल कृष्ण ओझा को फोन लगाया गया था लेकिन उनका फोन बंद आ रहा था। इसके बाद बीआरसीसी बाल कृष्ण ओझा के कम्प्यूटर ऑपरेटर हेमंत को फोन लगाकर बीआरसीसी से बात कराने की बात कही गई थी। इस बातचीत से नाराज होकर सोमवार दोपहर बीआरसीसी बालकृष्ण ओझा डीपीसी कार्यालय पहुंचे और गालीगलौच करने लगे। डीपीसी अशोक त्रिपाठी ने बताया में विवाद को टालने के लिए आधा घंटे के लिए बाहर चला गया था। करीब आधा घंटे बाद जब में कार्यालय पहुंचा तो बीआरसीसी बालकृष्ण ओझा द्वारा मेरे साथ मारपीट कर दी गई। डीपीसी अशोक त्रिपाठी का कहना है कि बीआरसीसी बालकृष्ण ओझा योजनाबद्ध तरीके से अपने कुछ साथियों के साथ आए थे।

डीपीसी पर लगाए गाली देने के आरोप-

वहीं दूसरी ओर बीआरसीसी बालकृष्ण ओझा ने डीपीसी अशोक त्रिपाठी पर आरोप लगाते हुए कहां कि डीपीसी के द्वारा कभी भी दबाव बनाने के लिए गाली गलौज कर दी जाती है। मेरे कार्यालय के एक कर्मचारी से डीपीसी ने गाली गलौज करते हुए फोन पर बात की थी, इससे पूर्व में भी डीपीसी फोन पर गाली गलौज कर चुके हैं जिसकी ऑडियो क्लिप मेरे पास है उक्त ऑडियो में डीपीसी के द्वारा मुझे नीचा दिखाने का प्रयास किया गया है। बीआरसी ने कहा कि मैं जब कार्यालय गया तो वहां पर डीपीसी ने मेरे गाल पर चांटा मारते हुए कहा कि मैं ऐसे ही गालियां दूंगा तुम्हें जो अच्छा लगे वह कर लेना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811