Let’s travel together.

दिन दहाड़े दूध की गाड़ी में से 17 हजार की चिल्लर ले उड़े चोर

0 302

साँची से देवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट

इन दिनों चोरों ने साँची को अपना ठिकाना बना लिया है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि बेखोफ होकर दिन दहाड़े अपनी करतूतों को अंजाम दे डालते हैं पुलिस लकीर पर लाठी मारती रह जाती है जिससे लोगों में चोरों से दहशत बढ़ती जा रही है ।

जानकारी के अनुसार रोज़ की भांति श्रीधी दूध कंपनी की गाड़ी क्र MPO4 GB6150 दूध सप्लाई करने आई तथा अपने ग्राहकों को दूध सप्लाई कर रही थी उसका चालक प्रेम गोस्वामी ग्राहकों को दूध दे रहा था तथा क्लीनर दूध की किरेट उतार कर ग्राहकों को सप्लाई कर रहा था नगर के दूध विक्रेता लालाराम साहू दूध ले रहे थे कि ड्राइवर सीट के पास ही एक बोरी रखी हुई थी जिसमें 17 हजार रुपए की चिल्लर थी तभी अज्ञात चोरों ने उसे भांप लिया तथा दिन दहाड़े दूध गाड़ी का गेट खोलकर चिल्लर की बोरी ले उड़े जैसे ही ड्राइवर ने आकर देखा बोरी नहीं थी तब उसने क्लीनर से पूछा तब क्लीनर ने बताया कि वह दूध की कैरिट उतार रहा था उसे नहीं पता तब दुकानदार लालाराम साहू ने बगल के भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा तो दो लोग वाइक पर सवार गाडी से बोरी उतारते दिखाई दिए तब ड्राइवर ने तत्काल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है इस जांच का जिम्मा उप निरी, प्रीतम सिंह राजपूत तथा सहायक उपनिरीक्षक गंधर्व सिंह मैना को सौंपा गया है इसके पूर्व कुछ दिन पूर्व बसस्टेंड परिसर में स्थित एक डालचंद जो इलेक्ट्रिक कूलर पंखों की मोटरे सुधारने का काम करता है उसकी दुकान में भी रात में अज्ञात चोरों ने मोटर भरने का तांबा तार सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया था तब वह भी थाना पहुंचा था तब पुलिस ने उसे यह कहकर टरका दिया था की जांच करते हैं बताया जाता है उस दुकान में चोरी की वारदात को भी अन्य दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में अज्ञात महिला को देखा गया था

परन्तु कुछ नहीं हुआ । हालांकि यह नगर एक विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल है इस नगर को शासन प्रशासन के साथ ही निजी लोगों ने कैमरे लगाकर केमरो की निगरानी में रखा हुआ है बावजूद इसके अज्ञात चोरों अपनी करतूतों को अंजाम देने में पीछे नहीं दिखाई दे रहे हैं जिससे इस विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल के पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगने लगे हैं पुलिस की लचर कार्यप्रणाली के चलते अपराधों में बृद्धि हो रही है जिससे नगर वासियों में चोरी होने का भय बढ़ रहा है ।यह नगर एक संवेदनशील क्षेत्र कहलाता है बावजूद इसके घटनाएं घटित हो रही है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811