Let’s travel together.

वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी के वलिदान दिवस के उपलक्ष्य में निकाली विशाल मोटरसाइकिल रैली

0 798

बम्होरी रायसेन से तारकेश्वर शर्मा

रविवार को वीरांगना रानी अवंति वाई लोधी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली गई सर्वप्रथम ग्राम कुण्डाली से प्रारंभ रैली का युवा स्वमसेवक मदन गोपाल वर्मा एवं लोधी युवा महा सभा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह लोधी द्वारा सभी का तिलक लगाकर स्वागत कर रैली को रवाना किया ग्राम कुण्डाली से प्रारंभ होकर ग्राम के मुख्य मार्गो से होकर रानी अवंति बाई तिराहे बम्होरी पहुंची जहाँ वीरांगना रानी अवंति बाई के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्वलित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला एवं तिराहे पर नवीन झंडा लगाकर अवंति बाई अमर रहे के नारे लगाए गए।

राष्ट्रीय लोधी युवा महासभा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह लोधी ने कहा आज भी भारत की पवित्र भूमि ऐसे वीर-वीरांगनाओं की कहानियों से भरी पड़ी है जिन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश के आजाद होने तक भिन्न-भिन्न रूप में अपना अहम योगदान दिया है, लेकिन भारतीय इतिहासकारों ने हमेशा से उन्हें नजरअंदाज किया है।

देश में सरकारों या प्रमुख सामाजिक संगठनों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े हुए लोगों के जो कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं वो सिर्फ और सिर्फ कुछ प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के ही होते हैं। लेकिन बहुत से ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हैं जिनके अहम योगदान को न तो सरकारें याद करती हैं, न ही समाज याद करता है, लेकिन उनका योगदान भी देश के अग्रणी श्रेणी में गिने जाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से कम नहीं है।

कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित
जयराम बाबा पुरण सिंह लोधी
मिथुन लोधी कल्याण सिंह लोधी तेज सिंग लोधी कृष्ण कुमार लोधी सत्यम लोधी विवेक लोधी जितेंद्र लोधी आकाश लोधी देवेंद्र लोधी राजेंद्र लोधी अंकित लोधी जीतू लोधी उमेश लोधी गजेंद्र लोधी अजय लोधी हरिओम लोधी सहित बड़ी संख्या में युवा एवं क्षेत्र के आसपास के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |     खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811