Let’s travel together.

पूर्व विधायक भगवत सिंह पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,बरेली से तीन बार रहें विधायक

0 301

यशवन्त सराठे बरेली रायसेन

बरेली-उदयपुरा विधान सभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे भगवत सिंह पटेल की अचानक हुई मौत नगर में चर्चा का विषय धनी हुई है। सुबह से लेकर अन्तिम संस्कार तक मौत पहेली
वनी रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह वाथरूम में पड़ा हुआ देख परिजनों ने बाहर लाये ओर मृत जानकर अंतिम यात्रा की तैयारी करने लगें। सभी को अंतिम यात्रा की सूचना भी दे दी गयी। शरीर की सफाई करते समय अचानक कान के पीछे घाव पर पड़ी तो शंका हुई शंका के आधार पर पुलिस को बुलाया गया। बरेली सिविल अस्पताल भेजा गया वहां पर कान के पीछे वड़ा एवं गहरा घाव था दूसरी ओर भी घाव देखा गया इससे विधायक की मौत पर तरह तरह की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी
कोई कह रहा गोली मारी गयी है कोई वाथरूम में गिरने से चोट आने से हुई मौत कई बात कह रहा था ।
डा.यादव एवं डा.अहिरवार की मेडिकल रिपोर्ट में गिरने से गहरी चोट के कारण हुई मौत वताया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल ने पूर्व विधायक के सिर में गोली लगने की शंका कों निराधार बताया हें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पूर्व विधायकजी के परिजनों की शंका पर पोस्टमार्टम कराया गया हें। FSL की टीम ने भी मुआयना किया हें। अभी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आई हें।
पर सच्चाई जानने के लिये उत्सुक वने रहे लोग फिलहाल पूर्व विधायक की मौत संदेह के घेरे में है ।मौत कई खबर लगते ही कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ एवं वयोवृद्ध नेता रामेश्वर निखरा,कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल,भाजपा के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र पटेल,एवं तमाम नेताओं का जमघट लगा रहा।निज निवास से पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग से अंतिम यात्रा मुक्ति धाम पहुंची जहां पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग मौजूद थे। दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।पटेल की आयु 85 बर्ष के लगभग थी वे नयागांव के निवासी थे,उनके परिवार में 4पुत्रिया है सभी विवाहित हैं।पूर्व विधायक पटेल अपने कठोर एवं स्पष्ट स्वभाव के धनी थे, स्पष्ट वादियां कूट कूट कर भरी हुई थे। भारतीय जनता पार्टी के स्तंभ थे 6बार विधान सभा का चुनाव लड़े जिसमें 3चुनाव हारे ओर 3जीते अंतिम चुनाव पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत के वीच लड़ा गया था। राजनैतिक जीवन साफ-सुथरा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811