कलेक्टर व एसपी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई,अवैध गतिविधियों पर कसाशिकंजा
थाना देहात बासौदा पुलिस और राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई से टली थी अवैध ब्लास्टिंग
विदिशा। में थाना देहात बासौदा पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध विस्फोटक सामग्री से ब्लास्टिंग कराने वाला क्रेशर खदान संचालक नागेश त्रिवेदी को गिरफ्तार किया गया हे।
13 जून को शाम मुखबिर से सूचना मिली कि चोरावर स्थित नागेश त्रिवेदी की गिट्टी क्रेशर खदान में अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री से ब्लास्टिंग की तैयारी की जा रही है। सूचना पर तत्काल तहसीलदार बासौदा श्रीमती निधि पटेल एवं थाना देहात बासौदा पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और विधिवत पंचनामा तैयार कर सामग्री ज़ब्त की।
तहसीलदार द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जाने के बाद अपराध क्रमांक 183/25 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। आरोपी नागेश त्रिवेदी घटना दिनांक से ही फरार था, जिसे 03 जुलाई को विदिशा से अभीरक्षा में लेकर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
उल्लेखनीय हे कि कलेक्टर अंशुल गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देश पर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विदिशा पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की अवैध खनन, विस्फोटक सामग्री के भंडारण या उपयोग की जानकारी हो, तो तत्काल पुलिस या प्रशासन को सूचित करें।
विशेष भूमिका
श्री आशुतोष सिंह थाना प्रभारी देहात बासौदा, उ.नि. गौरव रघुवंशी, स.उ.नि. केसरी प्रसाद शर्मा, प्र.आर. वीरेन्द्र लोधी,
आरक्षक प्रागराज गुर्जर, आरक्षक ऋषभ श्रीवास्तव की विशेष भूमिका रही।
विदिशा पुलिस के सोशल मीडिया से जुड़ें और इस अभियान का हिस्सा बनें
*Facebook: facebook.com/VidishaPolice*
*Twitter (X): x.com/sp_vidisha*
*Instagram: instagram.com/vidisha_police*