Let’s travel together.

सीहोर जिले में ट्राले में आग के बाद हुए कई विस्फोट जिंदा जल गया चालक

113

सीहोर, आष्टा। सीहोर जिले के आष्टा थाना अंतर्गत ग्राम भंवरा में ट्राले में आग लगने से चालक जिंदा जल गया। ट्राले में आग के बाद एकाधिक विस्‍फोट हुए।

मौके पर ही हो गई मौत

पीर की दरगाह के समीप नर्मदा पार्वती लिंक परियोजना के पाइप प्लांट के समीप ट्राले में आग लगी। इससे ट्राले में सवार चालक की जलने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

ट्राले में अनेक बार विस्फोट भी हुए

जानकारी के अनुसार ट्राले में अनेक बार विस्फोट भी हुए, जो जांच का विषय है। आग लगने की सूचना मिलते ही आष्टा थाना के उपनिरीक्षक सीएल रैकवार मौके पर पहुंचे। वहीं दमकल भी मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक चालक की मौत हो चुकी थी।

ट्राले का परिवहन नर्मदा-पार्वती परियोजना में

प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्मदा-पार्वती परियोजना में परिवहन कर रहे ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्राले के केबिन में गुरुवार सुबह आग लग गई। ट्राला भंवरा के पास बने डिपो से पाइप का परिवहन के लिए जा रहा था।

केबिन में आग के बाद ब्‍लास्‍ट

सुबह करीब सवा आठ बजे ट्राले के केबिन में आग लग गई। इसके बाद एक के बाद एक ब्लास्ट भी उक्त ट्राले के केबिन में हुए। आग इतनी तेजी से लगी कि उसमें ड्राइवर बुरी तरह से जल गया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई

कांच फोड़कर निकलने का प्रयास भी किया था चालक ने

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने आग लगने के बाद ट्राले का आगे का कांच फोड़कर निकलने का प्रयास किया, लेकिन उसका पैर किसी चीज में अंदर उलझ गया और वह निकल नहीं पाया।

राजगढ़ जिले का था मृतक

उप निरीक्षक सीएल रैकवार के अनुसार मृतक की पहचान संदीप पिता हरिनारायण गोस्वामी आयु 28 वर्ष निवासी सांवरसिया राजगढ़ जिला के रूप में हुई है। जिले में लंबे समय से नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना का काम चल रहा है। ड्राइवर संदीप राजस्थान की ट्रांसपोर्ट कंपनी में ड्राइवर था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रॉले में आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811