Let’s travel together.

सुबह 4 बजे से ओलो ने मचाई तबाही,गेँहू की फसलों को नुकसान के साथ दर्जनों पक्षियो की मौत

0 741

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

रविवार सुबह चार बजे से सांची जनपद के कई गांवों में लगभग आधे घंटे तक जमकर ओलावृष्टि हुई। सूचना मिलते ही नुकसान का आंकलन करने सांची नायब तहसीलदार नियति साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गईं। और उन्होंने कहा है कि हम किसानों के नुकसान का सर्वे करा रहे हैं। सर्वे के बाद जो भी नुकसान हुआ होगा उसका मुआवजा दिया जाएगा।

जानकारी अनुसार तिजालपुर गांव के किसान गौतम यादव, रंजीत यादव, सुरकेश यादव, रमेश यादव, बंसीलाल यादव, ओमकार यादव, कोमल विशवकर्मा, निरंजन सिंह, आशार सिंह, हुकम सिंह, लक्ष्मण सिंह, जवाहर सिंह, राकेश, रूप सिंह, गोलू यादव और बरौला गांव के किसान करीम मंसूरी ने बताया कि रविवार सुबह चार बजे से लगभग आधे घंटे तक तिजालपुर, बरौला, बराईखास, बारला गांव क्षेत्र में जमकर हुई ओलावृष्टि ने तबाही मचाई है। ओलावृष्टि से क्षेत्र की लगभग सात सो एकड़ गेंहू फसल प्रभावित होकर आड़ी हो गई है। वहीं दर्जनों पक्षीयों के मरने के साथ ही सब्ज़ी की फसलों को भी नुकसान हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811