मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
ग्राम अम्बाडी में घर की चादर ठीक कर रहें युवक की करंट लगने से मौत हों गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार जमुना प्रसाद शाक्य उम्र 50 वर्ष ग्राम अंबाडी में रहते है जमना प्रसाद शाक्य अपने घर की चादर सुधार रहे थे तभी चादरों में करंट आ गया करंट से घर में अफरा-तफरी मच गई उनको आनन-फानन में भोपाल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने जमुना प्रसाद को ने मृत घोषित कर दिया हालांकि इसकी जानकारी अभी दीवानगंज चौकी को नहीं दी गई है बताया जा रहा है कि भोपाल में ही पुलिस ने जीरो पर केस कायम कर लिया है जब डायरी दीवान गंज चौकी आएगी तब जाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी जमुना प्रसाद लोधी मेहनत मजदूरी कर अपना घर का पालन पोषण कर रहे थे उनकी मौत से उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है