Let’s travel together.

आनंद अग्रवाल ने फर्जी रजिस्ट्री से नगरपरिषद से लिया निर्माण कार्य की अनुमति,नजूल की जमीन की रजिस्ट्री कर दी संत कुमार कुशवाहा ने 

0 134

 

विजय उरमलिया अनूपपुर

इन दिनों अनूपपुर जिले में प्रशासनिक अमला किस कदर भृष्टाचार में शामिल रहता है इसकी बानगी देखनी हो तो आप जिला रजिस्ट्रार के आफिस में किसी काम को ले कर चले जाइये फिर देखिए साहब की कलम तभी चलेगी जब आप चढ़ोत्तरी चढ़ा देंगे फिर भले ही आप क्यों न फर्जी दस्तावेजों में साहब की चिड़िया बैठवाने आये हों,और ऐसा ही कुछ रजिस्ट्रार संत कुमार कुशवाहा ने जैतहरी के खसरा नंबर 733 की नजूल भूमि में किया गया सत्त्ता के मद में चूर आनंद अग्रवाल ने जहां फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नगरपरिषद से निर्माण कार्य के लिये अनुमति ले ली वही कोतमा निवासी राघव बिंदल ने कानूनी तौर पर नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए दूसरे की जमीन को अपनी बता कर बेंच दिया
मिली जानकारी के मुताबिक इस खेल में आनंद अग्रवाल का भाजपा नेता होना अधिकारियों के गले की फांस बनी हुई है जिले का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में हांथ डालने से बच रहा है आनंद अग्रवाल की जगह अगर कोई आम आदमी होता तो जिला प्रशासन जैतहरी का स्थानीय प्रशासन सब मिल कर उसको सारे नियम कानून कायदे याद दिला देते पर भाजपा नेता अनिल गुप्ता के खासमखास होने के नाते प्रशासन बचता दिखाई दे रहा है,दूसरी तरफ राघव बिंदल जो सामान्य जाती में आते है उनके द्वारा सारे नियम कानून को धता बताते हुए पहले तो अपने आप को पिछड़ा वर्ग रजिस्ट्री में लिखवाते हुए बता दिया कि कानून अंधा ही नही गूंगा बहरा भी होता है तो दूसरी तरफ अपने पिता के पिता की जगह अपने पारिवारिक भाई अनूप सराफ,अजय, सराफ,संजय सराफ के दादा जी लक्ष्मीनारायण सराफ को अपना दादा बता कर जमीन तो बेंची ही साथ ही कोतमा नगरपालिका से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा कर सभी को सकते में डाल दिया ,राघव बिंदल जिस समाज या परिवार से आते है कोतमा सहित पूरे जिले में उस परिवार को बड़े सम्मान से देखा जाता है और इस पूरे परिवार की बात करें तो एक से एक बड़े उद्योगपति, राजनितज्ञ, समाज सेवी परिवारों में गिनती होती है पर स्वर्गीय भीखम सराफ के पुत्र गौरव बिंदल ने इस परिवार के मान सम्मान को सड़क में ला कर खड़ा कर दिया कहावत है पूत सपूत तो का धन संचय,पूत कपूत तो का धन संचय ये कहावत को राघव बिंदल ने बखूबी निपटाने में कोई कमी नही छोड़ी जो व्यक्ति अपना बाबा बदल दे वो और क्या नही कर सकता
इनका कहना है
हमारे कार्यालय में आवेदन आया था उसी आधार पर निर्माण कार्य की अनुमति दी थी रजिस्ट्री,डायवर्सन सब कागज कंप्लीट थे जिसके चलते अनुमति दी गई
भपेंद्र सिंह सीएमओ नगर परिषद जैतहरी

हमें जानकारी लगी है नजूल की भूमि कैसे बिक गई हमारे द्वारा जांच दल गठित किया जा रहा है जो उसकी जांच करेगा
अंजली दुबे एसडीएम जैतहरी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811