Let’s travel together.

आ रही है कृष्ण जन्माष्टमी इन राशियों के लिए संपन्नता लेकर आ रहे हैं बाल गोपाल

84

इंदौर।  कृष्ण जन्माष्टमी हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया था। भगवान कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था। उनके जन्म के समय आसमान में रोहिणी तारा था। भक्त कान्हा का जन्मदिन रात 12 बजे मनाते हैं। आइए जानें इस साल कब है जन्माष्टमी।

कृष्ण जन्माष्टमी तिथि 2023

इस साल अष्टमी तिथि 06 सितंबर को दोपहर 03.38 बजे शुरू होकर 7 सितंबर को दोपहर 04.15 बजे समाप्त होगी। ऐसे में जन्माष्टमी का व्रत 6 सितंबर को रखा जाएगा।

कृष्ण जन्माष्टमी का महत्व

मान्यता है कि जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की पूजा करने से जातक की मनोकामनाएं पूरी होती है। साथ ही गोपाल की कृपा और आशीर्वाद मिलता है। व्रत रखने वाले भक्त आधी रात को पूजा-अर्चना करते हैं। भगवान कृष्ण का जन्म रात में हुआ था। इस दिन लोग घरों में कान्हा की पूजा करते हैं। फिर उन्हें वस्त्र पहनाए जाते हैं और पुष्पों से सजाया जाता है। फिर कृष्ण को भोग लगाया जाता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशि वालों पर कृष्ण की विशेष कृपा रहती है। इन्हें सुख, लाभ और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि जन्माष्टमी पर कौन-सी राशियों के जीवन में उन्नति होगी।

वृष राशि

वृष राशि के जातकों को श्रीकृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होती है। गोपाल के आशीर्वाद से सभी प्रकार के कार्यों और प्रयासों में सफल होते हैं। भाग्य के बल पर सभी कार्यों में विजय प्राप्त करते हैं।

कर्क राशि

श्रीकृष्ण की पसंदीदा राशियों की सूची में दूसरी राशि कर्क है। गोपाल के आशीर्वाद से इस राशि के जातकों को मृत्यु के बाद मोक्ष मिलता है। अगर इस राशि के जातक कृष्ण के साथ राधारानी की पूजा करते हैं तो सर्वोत्तम परिणाम मिलते हैं।

सिंह राशि

भगवान कृष्ण की कृपा से सिंह राशि के जातक सुखी और समृद्ध जीवन जीते हैं। कान्हा के आशीर्वाद से हर कार्य में अच्छे नतीजे मिलते हैं। इस राशि के व्यक्ति बहुत मेहनती है। इनकी इच्छाएं कभी अधूरी नहीं रहती।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पुलिस अधिकारी का ऐतिहासिक शपथपत्र, नियम तोड़ा तो नौकरी छोड़ने तक को तैयार     |     कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को किया याद     |     रायसेन जिले को नए  शव वाहन की जगह कंपनी ने दिया पुराना वाहन, शिकायत करने पर  नए शव वाहन भेजे     |     रात में घर लौट रहे हार्डवेयर व्यापारी की हत्या भोपाल ले जाते समय मौत     |     विशेष टिप्पणी::यह युवाओं की आत्मशक्ति के साक्षात्कार की नई शुरूआत है..अजय बोकिल      |     पुलिस सब इंस्पेक्टर के घर हुई चोरी का खुलासा,अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरोह का सरगना इंदौर में गिरफ्तार     |     ए आई एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण को प्रोत्साहन देगी जनभागीदारी     |     दिगंबर जैन समाज में दशलक्षण पर्व मनाया जाता है पर्युषण नहीं मुनि श्री     |     पहले पति ने वर्तमान पति पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, पत्नी को भी पीटा     |     दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान: शिवपुरी में 1413 पशुपालकों के घर पहुंचे अधिकारी       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811