Let’s travel together.

महिला अतिथि विद्वानों का कहना है,हम भी लाडली बहना है

0 104

 

अतिथि विद्वानों ने दी आवाज़ – वादा निभाएं शिवराज

डॉ.अनिल जैन
भोपाल।मध्यप्रदेश के सरकारी कॉलेजों में विगत दो दशकों से अध्यापन करने वाली महिला अतिथि विद्वानों ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से गुहार लगाई है।भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोलते हुए महिला अतिथि विद्वान डॉ नीमा सिंह,डॉ सपना श्रीवास्तव,डॉ चेतना शर्मा,डॉ पूजा मिश्रा,डॉ लश्करी दास,डॉ ललित किशोरी एवं डॉ पुष्पा चतुर्वेदी ने शिवराज भैया से गुहार लगाते हुए कहा है कि हम भी इस प्रदेश की बेटी और मुख्यमंत्री की लाडली बहना है।जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के हर वर्ग का ध्यान रखते हुए सौगातों की बौछार कर रहे हैं,महिला अतिथि विद्वान की वर्षों पुरानी नियमितीकरण की मांग अब भी अधूरी है।जबकि विपक्ष में रहते शिवराज सिंह चौहान ने सार्वजनिक रूप से शाहजहानी पार्क की सभा मे कहा था कि अतिथि विद्वान प्रदेश के उच्च शिक्षित बेटे और बेटियां है।इनके नियमितीकरण की मांग जायज़ है।ये योग्य लोग है एवं एक मिनट में इनका नियमितीकरण किया जा सकता है।अब जबकि शिवराज स्वयं मुख्यमंत्री है एवं उन्हें ही इस विषय पर निर्णय लेना है तब किस बात की देरी है।


प्रदेश का सर्वाधिक चर्चित मुद्दा रहा है अतिथि विद्वान नियमितीकरण
शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री के रूप में मध्य प्रदेश में चौथी और सफल पारी खेल रहे है।उनकी इस पारी में सबसे बड़ा मुद्दा अतिथि विद्वान नियमितीकरण का ही रहा है।इसी मुद्दे पर सिंधिया ने सड़क पर उतरने की धमकी देते हुए कमलनाथ सरकार को गिरा दिया था।अब जबकि शिवराज सरकार पुनः चुनावी समर में उतरने जा रही है,अतिथि विद्वान नियामितिकरण का मुद्दा एक बार पुनः चर्चा में है।विपक्ष जहां अतिथि विद्वानों के मुद्दे पर लगातार हमलावर रहा है।अपनी सूझबूझ से विपक्ष के किले को भेदने वाले शिवराज एक बार पुनः अतिथि विद्वानों के विषय पर सकारात्मक निर्णय लेकर विपक्ष को मुद्दा विहीन कर सकते है।


इनका कहना हें
आज प्रदेश के महाविद्यालयीन अतिथि विद्वान लाड़ली बहनें सावन के महीने में अपने शिवराज भैया और प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से प्रेसवार्ता के माध्यम से गुहार लगा रही हैं कि जहां वो सबको सौगात दे रहे है तो लाड़ली बहनों को भी 65 वर्ष तक कि आयु तक सेवा में बने रहने का तोहफा देकर अपना आशीर्वाद दें।
डॉ देवराज सिंह संयोजक/प्रांताध्यक्ष,संयुक्त अतिथि विद्वान नियमितीकरण संघर्ष मोर्चा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी काफ़ी संवेदनशील हैं अतिथि विद्वानों को पूरा यकीन है की सावन माह में अतिथि विद्वानों को नियमित कर भविष्य सुरक्षित करेंगे एवं अपना वादा पूरा करेंगे।क्योंकि इन्ही अतिथि विद्वानों के मुद्दे पर ही भाजपा सरकार सत्ता में आई थी।
डॉ आशीष पांडेय, मीडिया प्रभारी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |     चिंगवाड़ा कला में बिजली विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बना     |     जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ     |     जिंदा रहते बुजुर्ग ने कराई अपनी त्रयोदशी, कार्ड पर दर्द बयां कर बांटे निमंत्रण     |     असल ‘लीक’ तो नैतिक ईमानदारी और ऑन लाइन व्यवस्था में है…अजय बोकिल      |     सांची विकास खंड मुख्यालय सरकारी अधिकारी कर्मचारी आशियाना विहीन     |     कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर     |     एमपी टुडे की खबर का हुआ असर ,20 दिन से खराब हैंडपंप सुधरा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस     |     जनगणना कार्य में दीवानगंज संकुल ने रचा रिकॉर्ड, समय सीमा से पहले पूरा हुआ सर्वे कार्य     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811