Let’s travel together.
nagar parisad bareli

यशस्वी जायसवाल का धमाकेदार इंटरनेशनल डेब्यू पहले ही मैच में बनाया शतक

27

यशस्वी जायसवाल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार डेब्यू करते हुए पहले ही टेस्ट मैच में शतक जड़ दिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में यशस्वी ने 217 गेंदों में 100 रन पूरे किये। भारत के लिए टेस्ट डेब्यू पर शतक लगाने वाले लेफ़्ट-हैंडेड बल्लेबाज़ में दीपक शोधन, सुरिंदर अमरनाथ, सौरव गांगुली, सुरेश रैना और शिखर धवन के बाद अब यशस्वी जायसवाल का नाम भी शामिल हो गया है। डॉमिनिका टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा के नए पार्टनर के रूप में मैदान पर उतरे जायसवाल ने उनका बखूबी साथ दिया और अपने इंटरनेशनल करियर की पहली सेंचुरी बनाई। कमाल की फॉर्म में चल रहे यशस्वी ने आईपीएल में भी दमदार प्रदर्शन किया था। इसी वजह से उन्हें पहले टेस्ट मैच में डेब्यू करने का मौका दिया गया।

दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, टेस्ट डेब्यू में फिफ्टी जड़ने वाले 10वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले 2021 में श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा किया था। इसके साथ ही उनका नाम वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली और सुरेश रैना जैसे दिग्गजों के साथ जुड़ गया है। जायसवाल के डेब्यू से शुभमन गिल बैटिंग ऑर्डर में नंबर 3 पर आ गए हैं। बता दें कि इससे पहले तक शुभमन गिल, रोहित के साथ ओपनिंग करते थे, मगर पहले टेस्ट में रोहित के साथ जायसवाल को मौका दिया गया। अब उन्होंने इस स्थान पर अपनी दावेदारी पक्की कर ली है।

फर्स्ट क्लास औसत

कुछ और मामलों में यशस्वी का रिकॉर्ड शानदार है। डेब्यू के वक्त यशस्वी का फर्स्ट-क्लास ऐवरेज 80.21 का था और इस वक्त तक उन्होंने सिर्फ़ 15 फर्स्ट-क्लास मैच ही खेले थे। यह टेस्ट डेब्यू के वक्त किसी भारतीय बल्लेबाज का तीसरा बेस्ट फर्स्ट-क्लास ऐवरेज है। उनसे ऊपर सिर्फ़ विनोद कांबली और प्रवीण आमरे हैं। डेब्यू के वक्त 27 मैच में कांबली ने 88.37, जबकि आमरे ने 23 मैच में 81.23 की ऐवरेज से रन बनाए थे। वहीं सचिन तेंडुलकर का नौ फर्स्ट-क्लास मैच में 70.18 और गिल का 23 फर्स्ट-क्लास मैच में 68.78 का ऐवरेज था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811