Let’s travel together.

रिटर्न खोल रही व्यापारियों की कुंडली स्टेट जीएसटी ने टाइल्स व्यापारी के खंगाले दस्तावेज

99

जबलपुर । स्टेट जीएसटी ने इस बार कार्रवाई के रिकार्ड तोड़ दिए हैं। एक के बाद एक व्यापारियों के यहां छापेमारी कर बड़ी मात्रा में जीएसटी चोरी पकड़ रहे हैं। दो दिन पूर्व स्टेट जीएसटी की विंग एक द्वारा जबलपुर के महानद्दा में सेनेटरी वेयर और टाइल्स कारोबारी कैलाश चावला के शो रूम और गोदामों में छापा मारा। यहां पर अधिकारियों ने मौके से दस्तावेजों को खंगाला। इस दौरान बैंक खाते, रिटर्न के अलावा लेन-देन से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच की, जिसमें बड़ी मात्रा में जीएसटी चोरी करने की बात सामने आई है। व्यापारी द्वारा ग्राहक को कच्चा बिल दिया जाता था और रिकार्ड में गलत जानकारी दर्ज की जाती। इस दौरान व्यापारी द्वारा खरीदे गए माल और बेचे गए माल में भी अंत मिला है। वहीं स्टाक में भी गड़बड़ी सामने आई है।

गोदामों की सामग्री के रिकार्ड नहीं

जीएसटी टीम ने छापेमारी के बार अपनी कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रखी। जांच में सामने आया कि गोदामों में रखी भारी सामग्री में अधिकांश का रिकार्ड ही नहीं है। इससे जुड़े अन्य दस्तावेजों की जांच देर रात तक की गई। जीएसटी के अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई पूरी होने के बाद ही जीएसटी चोरी का सही अनुमान लगाया जा सकेंगे।

साफ्टवेयर और अनुभवियों की मदद से पड़ी गड़बड़ी

स्टेट जीएसटी की ऑडिट विंग ने ज्वाइंट कमिश्नर रविमोहन पटेल के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की थी। सेेनेटरी और टाइल्स के बड़े कारोबारी के महानद्दा मदन महल स्स्थित विजय सेल्स नामक शो रूम में जांच की कार्रवाई चलती रही। कारोबारी के 5 गोदाम भी बायपास, गुप्तेश्वर, हाथीताल, महानद्दा और मदन महल में हैं। इन पर भी एक साथ छापा मारा गया था। इसके लिए करीब 3 दर्जन अधिकारियों की टीम बनाई गई थी। राज्यकर अधिकारी अरविंद खटीक ने बताया िक जितने भी दस्तावेज जब्त िकए गए थे उन सभी का मिलान िकया जा रहा है और देर रात तक कार्रवाई पूरी होने की संभावना है। दरअसल अब तक की कार्रवाई में जीएसटी को व्यापारी द्वारा दिए गए रिटर्न में ही बड़ी संख्या में गड़बड़ी मिल रही है। सूत्रों के हवाले स्टेट जीएसटी विभाग, अनुभवियों और साफ्टवेयर की मदद से रिटर्न की गड़बड़ी पकडा रहा है। इस दौरान ही जबलपुर समेत कटनी, शहडोल, सतना, रीवा कई जिलों में जीएसटी की कार्रवाई लगातार जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811