Let’s travel together.

दो साल से बंद दानी स्‍कूल का पिछला गेट मंत्री बृजमोहन ने खुलवाया, छात्राओं ने लगाए जय श्रीराम के नारे

0 79

रायपुर। राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब परिसर से लगे जेआर दानी स्कूल की छात्राओं को युवा दिवस पर बड़ी सौगात मिली। पुरानी बस्ती और सुंदर नगर की ओर से स्कूल आने वाली छात्राओं को अब बूढ़ातालाब से लगे गेट से शाला में प्रवेश करने की सुविधा मिली। स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बूढ़ातालाब की ओर के गेट का ताला खोलकर छात्राओं को युवा दिवस का उपहार दिया। बूढ़ातालाब की ओर के स्‍कूल का गेट का ताला खुलते ही छात्राओं ने जय श्रीराम का नारा लगाए।

गौरतलब है कि दानी स्कूल की छात्राएं लंबे समय से स्कूल से बूढ़ातालाब की तरफ जाने वाले रास्ते को खोलने की मांग कर रहीं थी। गेट का ताला खुलते ही छात्राओं के चेहरे खिल उठे। कुछ वर्षो पूर्व बूढ़ातालाब का सुंदरीकरण होने के बाद से दानी गर्ल्स स्कूल और डिग्री गर्ल्स कालेज के पीछे वाली बायपास सड़क को बंद कर दिया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811