Let’s travel together.

अमर्यादित टिप्पणी को लेकर आजाद समाज के प्रदेश अध्यक्ष पर मामला दर्ज

0 80

– क्षत्रिय समाज की शिकायत पर से हुई एफआईआर

– क्षत्रिय समाज द्वारा आंदोलन की धमकी के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में क्षत्रिय समाज की शिकायत के बाद आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के खिलाफ देहात थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह द्वारा बीते दिनों सोशल मीडिया पर क्षत्रिय समाज के बारे में अमर्यादित टिप्पणी की गई थी। इसके बाद अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, करणी सेना सहित संगठन की जिलेभर की इकाइयां ने इस मामले में कार्रवाई की मांग पुलिस से की थी। पुलिस को इन संगठनों ने अल्टीमेटम भी दिया था कि कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा अंादोलन होगा। इस अल्टीमेटम का असर देखने को मिला और शनिवार को पुलिस ने क्षत्रिय समाज के लोगों को सूचना दी और एफआईआर की कॉपी सौंपी जिसमें आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह पर मामला दर्ज किया गया है।
क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष एसकेएस चौहान ने बताया कि आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के द्वारा बीते दिनों सोशल मीडिया पर क्षत्रिय जाति को लेकर अभ्रद भाषा का प्रयोग किया गया था। बीते दिनों हरिद्वार कलेक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन के दौरान आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने यह अमर्यादित टिप्पणी क्षत्रिय समाज के लोगों के खिलाफ की थी। बीते दिनों क्षत्रिय समाज के लोगों ने शिवपुरी कोतवाली थाना क्षेत्र में एफआईआर की मांग की थी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन भी दिया था। पूर्व में कार्रवाई न होने के कारण शनिवार को जिले भर के क्षत्रिय समाज के लोग शिवपुरी में एकत्रित हुए और बाद में पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी और एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती का आरोप, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के दबाव के मामले में आरोपी गिरफ्तार     |     केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811