Let’s travel together.

साँची में रोको टोको अभियान,लगाया जुर्माना बांटे मास्क

0 499

सांची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

कोरोना की महामारी के खतरे को गंभीरता से लेते हुए पुलिस नप प्रशासन लगातार नगर में मास्क लगाने पर जोर देकर रोको टोको अभियान चलाया गया तथा मास्क वितरित किए गए ।
जानकारी के अनुसार कोरोना पांव पसारने लगा है जिससे प्रदेश के दूसरे स्थानों पर लगातार कोरोना मामले बढ़ने की खबर सुनाई देने लगी है जिससे प्रशासन सतर्क हो उठा है तथा ऐतिहातन प्रशासन ने कोरोना पर काबू पाने के लिए तथा लोगों को सुरक्षित रखने के लिए जहां चेतावनी अभियान चलाया परन्तु लोगों ने इस महामारी को गंभीरता से न लेकर लापरवाही शुरू कर दी तब प्रशासन ने लोगों के बचाव के लिए सख्त कदम उठाना शुरू कर दिए इसमें आज थाना प्रभारी एम एल भाटी के नेतृत्व में पुलिस दल सहित नगर परिषद संपत्ति अधिकारी रघुनंदन शर्मा राजीव श्रीवास्तव रमेश शर्मा आदि उपस्थित थे इस अवसर पर नगर में दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि बिना मास्क लगाएं सामान न बेचें मास्क लगाना अनिवार्य है तथा भीड़ लगने से बचाव करें दूरी बनाए रखें कोरोना गाइड लाइन का पूर्ण रूप से पालन करें गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई होगी साथ ही श्री भाटी ने बताया कि जो दुकानदार उल्लंघन करते पाए जाते हैं तो दुकान सील भी हो सकती है पुलिस ने बिना मास्क पहने घूमने वालों को चालानी अभियान चलाया गया है तथा लोगों को मास्क पहनने की समझाइश भी दी जा रही है उल्लंघन करने पर चालान काटते हुए मास्क वितरित भी किये जा रहे हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811