Let’s travel together.

इंदौर ने फिर बाजी मारी,ई-गवर्नेन्स के स्वर्ण पुरस्कारों की श्रेणी में बनाया अपना स्थान

0 502

भोपाल : हैदराबाद में हुए 24वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेन्स सम्मेलन में नगर निगम इन्दौर ने एप 311 सेवा संचालक के लिये ई-गवर्नेन्स के स्वर्ण पुरस्कारों की श्रेणी में अपना स्थान बनाया है। इसके लिये नगर निगम को केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रोद्योगिक मंत्री श्री जितेन्द्र सिंह द्वारा प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिन्ह एवं 2 लाख रुपये के नगद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने इस उपलब्धि के लिये कमिश्नर नगर निगम इंदौर एवं अन्य स्टॉफ को बधाई दी है।

ज्ञातव्य है कि इन्दौर नगर निगम में तत्कालीन स्वास्थ्य अधिकारी के साथ जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयक का दायित्व संभाल रहे डॉ. नटवर शारडा, सीएसआई श्री अजीत, कल्याण कंसलटेंट फॉर्म, श्री प्रसन्ना परमार कीवीक सलूशन प्राइवेट लिमिटेड की अनुकरणीय पहल पर नगर निगम के एप 311 में अन्य सेवाओं के साथ जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के कार्य को भी इस प्रकार सम्बद्ध किया गया कि यह पोर्टल अब सेवा पोर्टल के रुप में भी कार्य करने लगा है। इसके परिणामस्वरुप अब दुनिया भर में कहीं भी नगर निगम इन्दौर से संबंधित जन्म-मृत्यु एवं विवाह के पंजीयन का प्रमाण-पत्र ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक बीघा जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, ट्रैक्टर चढ़ाने और मारपीट का आरोप; 40 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल     |     अंबाडी में अनूठी परंपरा: पशुओं को सजाकर हीरावन बाबा के दरबार में लेकर पहुंचे ग्रामीण, पूजा-अर्चना के बाद छोड़े पशु     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, 15 दिन में 10 से ज्यादा दुर्घटनाएं     |     बम्होरी में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, एक बच्चे सहित दो की मौत,3  लोग घायल     |     रायसेन जिला अस्पताल में गर्भवती की मौत पर बवाल,परिजनों ने लगाये अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप     |     दीपावली त्यौहार से भारतीय बाजार मे आई चमक, त्यौहारी बाजार मे 7 लाख करोड रुपये की हुई खरीदी     |     गोवर्धन पूजा:भगवान श्रीकृष्ण, गौ,अन्न और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का वैदिक-सनातन अन्नकूट उत्सव     |     सर्वतोभद्र जिनालय के प्रथम तल पर पहली बार चढ़ाए गए निर्वाण लाडू     |     सरदारपुर जनपद की बालोदा पंचायत में स्वच्छता परिसर खुद ही अस्वच्छ     |     किसानों की अनोखी दीपावली: खेतों में जलाए न्याय और श्रद्धांजलि के दीप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811