Let’s travel together.

ये केंसी अन्धभक्ति ये केंसा अंधविश्वास लुटा दिए 40 लाख

0 351

–बड़ा सवाल क्या छत्तीसगढ़ बनने के बाद भी जन जागरूकता के क्षेत्र में अब तक विफल रहीं जिम्मेदारियां
सुरेन्द्र जैन रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुलिस ने पड़ोसी राज्य के एक ऐंसे चतुर चालाक ढोंगी व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है जिसकी अन्धभक्ति ओर पर अंधविश्वास कर रायपुर के एक व्यक्ति ने अपने खून पसीने की कमाई के 40 लाख रुपये बीते 4 सालों में लुटा दिए इस घटना से एक बड़ा सवाल यह भी उठना लाजमी है कि क्या पृथक छत्तीसगढ़ बनने के करीब ढाई दशक बाद भी जन जागरूकता के क्षेत्र में जिम्मेदारों की जिम्मेदारियाँ अब तक नाकाम रही हैं।

इस तरह अन्धभक्ति व अंधविश्वास में लुटे लेखराम
दुनिया कहाँ से कहाँ पहुच चुकी बाबजूद इसके जागरूकता के अभाव में चतुर चालक ढोंगी तांत्रिको के चक्रव्यूह में लोग फंसकर लूटते जा रहे हैं आखिर ये अंधविश्वास ओर अन्धभक्ति नहीं तो ओर क्या है।
जानकारी के मुताबिक पुरानी बस्ती निवासी लेखराम साहू ने पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखाईं कि नीमगांव नासिक महाराष्ट्र के ब्रह्म दत्त इंगले नाम के व्यक्ति से उसकी पहचान लगभग 4 साल पहले रायपुर में ही हुई थी, आरोपी ने अपना परिचय, तांत्रिक के रूप में कराया था… शुरुआत में घर पर छोटी मोटी समस्याओं को दूर करने के लिए तंत्र मंत्र करने के नाम पर पैसा लेता रहा.. घर के सदस्यों के बीमार पड़ने पर अस्पताल न जाकर तंत्र मंत्र से ठीक करने दावा करता था..!
धीरे धीरे घर पर घोर संकट आने, कार एक्सीडेंट में मृत्यु, बच्चे के अकाल मृत्यु का भय दिखा कर बड़े बड़े अनुष्ठान करने के लिए पैसे मांगता रहा.. फिर अनुष्ठान में बाधा आ गई है कहकर प्रार्थी को डरा डराकर पैसे मांगता रहा..! यहां तक की अनुष्ठान में एप्पल कंपनी का मोबाइल लगेगा उसे हवन में जलाना पड़ेगा कहकर दो बार मंहगे मोबाइल भी लिए.. एक बार टी व्ही फाइनेंस करवाया.. ! सोने चांदी के गहने मांगे..! प्रार्थी अनिष्ट होने के डर से रुपए अपने अकाउंट से तथा दोस्तो परिचितों के अकाउंट से उधारी लेकर आरोपी के अकाउंट पर पैसे भेजता रहा..! इस तरह से पिछले चार सालो में आरोपी ने तकरीबन 40 लाख रुपय उससे लूट लिए..! जब प्रार्थी बात करना बंद करता तो दिन में सौ सौ कॉल कर उसे परेशान करता !
पूरा परिवार एक्सीडेंट में खत्म हो जाएगा बोला ठोंगी तब खुली आंखें
बीते 4 सालों में अन्धभक्ति व अंधविश्वास के चलते 40 लाख लुटा बैठे रायपुर पुरानी बस्ती निवासी लेखराम साहू की आंखे तब खुली जब ठोंगी तांत्रिक ने उनसे कहा कि तुम्हारा पूरा परिवार एक्सीडेंट में खत्म हो जाएगा यह कहते हुए जब आरोपी ठोंगी तांत्रिक ने ओर रुपये मांगे तब उन्होंने पुलिस की शरण ली पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूरे परिवार का रोड़ एक्सीडेंट में अकाल मृत्यु का भय दिखा कर , अनुष्ठान करने 15 लाख रूपये की मांग ओर की तब परेशान हो कर प्रार्थी ने ठोंगी तांत्रिक ब्रह्म दत्त इंगले के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई, जिस पर थाना पुरानीबस्ती में अपराध क्रमांक 297/23, धारा420,508 भादवि के तहत दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
इसी बीच आरोपी पैसे लेने और अन्य जजमानों से मिलने रायपुर आया हुआ था.. वरिष्ट अधिकारियों के निर्देश पर ,पुरानी बस्ती पुलिस ने बिना देरी किए, थानाप्रभारी मुकेश सिंह और टीम ने उसे फाफाडीह के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया.. !
पूछताछ पर आरोपी ने स्वीकार किया की वह तंत्र मंत्र के नाम पर प्रार्थी से रकम वसूले है.. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एप्पल कंपनी का मोबाइल भी जप्त किया है जिसको अनुष्ठान के समय तोड़ने के नाम पर आरोपी ने प्रार्थी से लिया था
आरोपी के कब्जे से पोथी तांत्रिक होने का विजिटिंग कार्ड भी जप्त किया है..! आरोपी ने बताया है की रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में उसके कई जजमान है..!
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा रहा है..!
नाम आरोपी~ ब्रम्ह दत्त इंगले पिता सुरेश इंगले, 30 वर्ष, नीमगांव ,नासिक ,महाराष्ट्र

Leave A Reply

Your email address will not be published.

‘युवा उत्सव’ का सजा मंच; लोक गायन, सांस्कृतिक व बौद्धिक विधाओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा     |     अल्ट्राटेक फैक्ट्री के विरोध में किसानों का फूटा गुस्सा, इंदौर-भोपाल हाईवे पर घंटों लगा रहा जाम     |     26 साल बाद फिर हत्या के मामले में गिरफ्तार हुआ आरोपी, 70 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा     |     धान उपार्जन से पहले प्रशासन की तैयारी तेज,कलेक्टर की अध्यक्षता में वन परिसर के सभाकक्ष में होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम     |     फंदा के पास अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री लगाने का विरोध, भोपाल और सीहोर के किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी     |     सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का शुभारंभ, भगवान बुद्ध के प्रिय शिष्यों के अस्थि कलशों के हुए दर्शन     |     जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को दिशा देते हैं पत्रकार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव     |     रमा नायक बनीं भाजपा महिला मोर्चा सलामतपुर मंडल की अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई     |     रायसेन जिला अस्पताल में 50 मिनट में प्रसूता का ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा की बचाई जान     |     बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर हुआ जागरूकता शिविर, उपस्थित लोगों को दिलाई गई शपथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811