Let’s travel together.

मारपीट करने वाले आरोपी को 3 माह की सजा

0 118

रायसेन। न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, द्वारा आरोपी पूरन मालवीय पुत्र फूल सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम मुक्तापुर थाना सलामतपुर जिला रायसेन म.प्र. को मारपीट करने के आरोप में धारा 324 भादवि. में 3 माह का सश्रम कारावास एवं 500 रूपए अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

इस प्रकरण में राज्य की ओर से सुश्री नेहा दुबे, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी, जिला रायसेन द्वारा पैरवी की गई।

घटना के अनुसार फरियादी प्रकाश ग्राम देखो मैं खेत में टपरिया बना कर रहता है दिनांक 8.01.21 को शाम ईंट भट्टे के मालिक ने पूरन के हाथ 8हजार रुपए फरियादी प्रकाश को देने भिजवाए थे जिसमें से पूरन ने फरियादी को दो हजार रुपये दिए ।फरियादी प्रकाश ने अभियुक्त पूरन से पूरे आठ हजार रुपये देने के लिए कहा तो इसी बात पर से अभियुक्त पूरन फरियादी को गंदी गंदी गालियां देने लगा फरियादी प्रकाश ने गाली देने से मना किया था अभियुक्त पुरन ने उसके साथ धारदार हथियार कुल्हाड़ी से फरियादी के साथ मारपीट की। जिससे उसे खून निकलने लगा। थाना सलामतपुर द्वारा संपूर्ण अनुसंधान उपरांत आरोपी के विरूद्ध अभियोग पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

न्यूज सोर्स-श्रीमती किरण नंदकिशोर मीडिया प्रभारी जिला रायसेन म0प्र0

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट     |     सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |     विधायक अनुज शर्मा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे ‘प्रदेश के मुखिया’     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में मनाया गया होली पर्व     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811