Let’s travel together.

सावन माह में ऐसे करें नंदी की पूजा जल्द पूरी होगी हर मनोकामना

104
सावन का महीना शुरू हो चुका है और इस बार सावन का महीना 59 दिन का होने के कारण 8 सावन सोमवार भी होंगे। यदि आप इस दौरान भगवान शिव की पूरे भक्ति भाव के साथ आराधना कर रहे हैं तो नंदी देव की पूजन में भी कोई कमी न रखें। पौराणिक मान्यता है कि सावन माह में भगवान शिव की उपासना करने से जीवन बल, बुद्धि, विद्या और धन की प्राप्ति होती है, लेकिन यदि आप नंदी देव की पूजा विधि विधान से करते हैं तो यही मनोकामना जल्द पूरी होती है।

जानें कौन है नंदी महाराज

हिंदू धर्मग्रंथों के मुताबिक नंदी महाराज भगवान शिव के प्रिय गण हैं और वह उनके प्रिय वाहन हैं। यही कारण हैं कि शिवालय में भगवान शिव के पास हमेशा ही एक नंदी महाराज भी एक प्रतिमा होती है। ऐसी मान्यता है कि सावन के पवित्र महीने में नंदी महाराज को अपनी इच्छा बताने से साधक की मनोकामना जल्द पूर्ण हो जाती है। भगवान शिव जब तपस्या में लीन रहते हैं और भगवान नंदी उनकी सेवा में रहते हैं। ऐसे में लोग नंदी जी को ही अपनी मनोकामना बताते हैं, जो बाद में भगवान शिव तक उस मनोकामना को पहुंचाते हैं।

नंदी महाराज के कान में कहें मनोकामना

नंदी महाराज की उपासना करते समय और उनके कान में अपनी इच्छा बताने से पहले ‘ॐ’ शब्द जरूर बोलना चाहिए। ‘ॐ’ का दूसरा नाम प्रणव अर्थात परमेश्वर है और कई ग्रंथों में बताया गया है कि ‘ॐ’ ब्रह्मा, विष्णु और महेश यानी त्रिदेवों के प्रतीक हैं, यही कारण है कि वैदिक मंत्र के प्रारंभ में ‘ॐ’ का उच्चारण जरूर किया जाता है।

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |     इंतजार खत्म, झमाझम बारिश से बदला मौसम, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान     |      टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर     |     लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811