Let’s travel together.

शराब की दुकान में लगी आग, मची अफरा तफरी

0 150

 

– बीच बाजार में शराब की दुकान होने से मचा हड़कंप हजारों रुपए का नुकसान

रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी जिले के बैराड़ के सरकारी अस्पताल के सामने स्थित एक शराब की दुकान में सोमवार को अचानक आग लग गई । आग इतनी भीषण थी कि इस आग को बुझाने के लिए नगर परिषद की फायर बिग्रेड और 3 टैंकरों को मौके पर बुलाना पड़ा। आगजनी की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और फायर बिग्रेड कर्मचारी और आम लोगों की मदद से इस आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आगजनी के कारणों का पता नहीं लग सका है। बताया जा रहा है कि संभवत शार्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी थी। मौके पर पहुंची बैराड़ थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शराब की दुकान में आगजनी से हजारों रुपए का सामान जलकर राख-

इस आगजनी की इस घटना से शराब कंपनी को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। शराब की दुकान में रखे बियर के कार्टून फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया है।

मुख्य बाजार में है शराब की दुकान, आग लगने से मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला-

स्थानीय लोगों ने बताया है कि उपरोक्त शराब की दुकान मुख्य बाजार में स्थित है। मुख्य बाजार में स्थित इस शराब की दुकान में लगी भीषण आग पर
समय रहते काबू पा लिया गया अन्यथा बड़ा नुकसान भी हो सकता था। दरअसल जिस जगह शराब की दुकान स्थित है उसके आसपास कई कपड़ा स्टेशनरी ऑटो पार्ट्स की दुकानें मौजूद हैं।इन दुकानों तक आप पहुंच जाती तो बड़ा नुकसान भी हो सकता था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811