Let’s travel together.

सवा नौ करोड़ हुआ सरकारी धन का गबन कर्मचारियों की हेराफेरी और अधिकारी रहे बेखबर

109

इंदौर। कलेक्टर कार्यालय की लेखा शाखा में सरकारी धन की हेराफेरी में गबन की राशि 9 करोड़ 25 लाख रुपये हो चुकी है। मामले में प्रशासन की समिति की जांच जारी है। बड़ा सवाल यह है कि घोटाले में शामिल कर्मचारी हेराफेरी करते रहे और प्रशासन व कोषालय के अधिकारी इतने समय तक बेखबर क्यों बने रहे? अधिकारी यह जरूर कह रहे हैं कि गबन की राशि में से एक करोड़ 25 लाख रुपये की राशि वसूल हो चुकी है, लेकिन दो-तीन साल तक शासकीय राशि की हेराफेरी कैसे चलती रही, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

करीब चार महीने पहले यह मामला सामने आया था। घोटाले में कलेक्टोरेट की लेखा शाखा का बाबू मिलाप चौहान, सहायक रणजीत और चपरासी अमित निंबालकर मुख्य आरोपित बनाए गए थे। साथ ही इस घोटाले में अब तक आरोपितों की संख्या 50 हो चुकी है। इनमें उनके दोस्त, रिश्तेदार आदि शामिल हैं। फिलहाल मिलाप और रणजीत पुलिस की गिरफ्त में हैं, जबकि अमित फरार है। फिलहाल मामले की दोतरफा जांच चल रही है।

एक जांच प्रशासन की टीम कर रह रही है और एफआइआर दर्ज होने के बाद से पुलिस भी जांच में लगी है, लेकिन इसमें कोई प्रगति नहीं हो पाई है। जांच के साथ ही प्रशासन ने यह तय किया है कि घोटाले की राशि आरोपितों की संपत्ति कुर्क करके वसूल की जाएगी। इसके लिए आरोपितों की संपत्ति की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच अधिकारी और अपर कलेक्टर राजेश राठौर ने बताया कि अधिकांश जांच हो चुकी है।

गबन की कुछ राशि वसूल हो चुकी है। अब बची हुई राशि की वसूली आरोपितों की संपत्ति नीलाम कर की जाएगी। इसके लिए हमने अपने राजस्व अधिकारियों को संपत्ति की तलाशी सौंपी है।

फेल ट्रांजेक्शन के बिल लगाकर कोषालय से निकाल लेते थे पैसा

प्राकृतिक आपदा से फसल की नुकसानी पर किसानों को शासन की ओर से राहत राशि दी जाती है। इसके अलावा शासकीय योजनाओं में हितग्राहियों को उनके बैंक खाते में भी राशि दी जाती है। बैंक खातों, नाम, आइएफएससी कोड आदि में त्रुटि के कारण कई बार आनलाइन ट्रांजेक्शन फेल हो जाते हैं। इन फेल हुए ट्रांजेक्शन का ही फायदा उठाकर लेखा शाखा का बाबू मिलाप और रणजीत खेल करते थे।

वे फेल हो चुके पुराने ट्रांजेक्शन के लिए कई दिन बाद दोबारा फर्जी नाम से क्लेम करते, शासकीय कोषालय में बिल लगाते और राशि अपने रिश्तेदारों, मित्रों या जान-पहचान वालों के खातों में ट्रांसफर करवा लेते। बाद में उनके खाते से यह राशि निकलवा लेते थे। बदले में उनको भी कुछ रुपये दे देते थे।

सरकारी धन पर की अय्याशी, खरीद लिया फार्म हाउस

आरोपित शासकीय कर्मचारी सरकारी धन से अय्याशी करते रहे। मिलाप और उसके साथियों ने मुंबई की बार बालाओं पर भी काफी धन लुटाया। मुंबई और गोवा में खूब पार्टियां की और बड़े-बड़े होटलों में ठहरे। मिलाप ने गबन के धन से ही इंदौर जिले की महू तहसील के जामली गांव में एक फार्म हाउस भी खरीद लिया। जांच के पहले दौर में मिलाप, रणजीत और अमित सहित 29 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई थी। कुछ और खातों की जांच में पता चला कि अन्य लोग भी सरकारी धन के बंटवारे में शामिल हैं तो हाल ही में 21 लोग और आरोपित बनाए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय  के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक     |     विद्यारंभ कार्यक्रम नन्हें कदमों ने बढ़ाया पहली कक्षा की ओर सफर     |     रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने से सनसनी,ग्वालियर से औरंगाबाद जा रहा था युवक     |     असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता का मूल मंत्र: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     गैरतगंज में 27 मार्च से संगीतमय श्री रामकथा का आयोजन, रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा     |     मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811