Let’s travel together.

निगम में फूटे मटके भाजपा पार्षद दल – भाजयुमो ने किया घेराव

101

 जबलपुर। शहर में हो रहे जलसंकट, जलभराव, पटरी से उतरी डाेर टू डाेर कचरा कलेक्शन व्यवस्था, वार्डों में पार्षद मद के काम न होने सहित अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा पार्षद दल ओरभाजयुमो ने मंगलवार को नगर निगम का घेराव कर दिया। निगम परिसर में मटके फोड़ कर विरोध प्रदर्शन भी किया।

महापौर जगत बहादुर सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए

नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल ने महापौर जगत बहादुर सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। कैंट विधायक अशोक रोहाणी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभात साहू बताया कि जब से कांग्रेस नगर सत्ता में आई है निगम के अधिकारी निरकुंश हो गए है। सफाई व्यवस्था गड़बड़ा गई है। एक-दो इंच की वर्षा में ही जगह-जगह जलप्लावन के हालात बन रहे हैं।

वार्डों में पार्षद मद के काम स्वीकृत नहीं हो रहे

वार्डों में पार्षद मद के काम स्वीकृत नहीं हो रहे जो हुए भी है उसके तहत कार्य नहीं किए जा रहे। पूर्व मंत्री व विधायक अंचल सोनकर ने महापौर पर भ्रटाचार के आरोप लगाएं। नगर निगम में मटका फोड़ किया प्रदर्शन युवामोर्चा विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष के साथ रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |     आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित      |     ज्ञानेश कुमार स्तीफा दो नारों के बीच कांग्रेस ने अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     नूतन इस्पात के विस्तारीकरण की जनसुनवाई ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता     |     सिलयारी रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ प्रदर्शन, पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने सौंपा ज्ञापन     |     सेवा के रंग राष्ट्र के संग में दिखा देशभक्ति का रंग, रंगोली प्रदर्शनी और नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश     |     डॉ. रूपाली सोनी ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में सुपर मॉम कैटेगरी में जीता प्रथम पुरस्कार एवं बेस्ट कोरियोग्राफी अवार्ड से हुई सम्मानित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811