Let’s travel together.

रतलाम में युवती ने जनपद सदस्य को मारा चांटा वीडियो हुआ वायरल

125

रतलाम। रतलाम जिले के जावरा जनपद पंचायत क्षेत्र में भाई की गुमटी हटाने को लेकर एक युवती नाराज हो गई तथा जनपद पंचायत के सदस्य को चांटा मार दिया। जनपद सदस्य ने युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चांटा मारने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार जावरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत रोला भवन के सामने रखी गुमटी हटाने के लिए जनपद सदस्य बबलेश पाटीदार ने पंचायत भवन के सामने अतिक्रमण कर रखी गुमटी को हटाने के लिए जनपद में आवेदन दिया था। इसके बाद 26 जून 2023 को प्रशासन ने गुमटी हटवा दी थी।

शासकीय कार्य में बाधा डालने पर कार्रवाई

गुमटी हटाने के बाद जनपद सीईओ, तहसीलदार, पुलिस, पटवारी, सरपंच, सचिव, जनपद सदस्य बबलेश पाटीदार व अन्य लोग ग्राम पंचायत में बैठे हुवे थे। तभी गुमटीधारी नरेंद्र सेन की तेजी से चलते हुवे पंचायत कार्यालय में पहुंची तथा जनपद सदस्य पाटीदार को थप्पड़ मार दिया। जनपद सदस्य पाटीदार का कहना है की युवती के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने की भी कार्रवाई की जाए।

अन्य मामले के फसाने की दे रही धमकी

एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत रोला के सरपंच प्रवीण मीणा की मौजूदगी में गुमटी को हटाया गया था। युवती ने उनके साथ मारपीट की है। उनका उससे कोई विवाद और बातचीत भी नहीं थी। सीईओ व तहसीलदार के सामने युवती ने थप्पड़ मारा है। युवती पर शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण भी दर्ज किया जाए। राजनीतिक दबाव के चलते युवती पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। युवती के परिजन व युवती मुझे लगातार धमकी दे रही है कि समझौता करो नहीं तो अन्य मामलों में फंसा देंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |     आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित      |     ज्ञानेश कुमार स्तीफा दो नारों के बीच कांग्रेस ने अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     नूतन इस्पात के विस्तारीकरण की जनसुनवाई ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता     |     सिलयारी रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ प्रदर्शन, पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने सौंपा ज्ञापन     |     सेवा के रंग राष्ट्र के संग में दिखा देशभक्ति का रंग, रंगोली प्रदर्शनी और नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश     |     डॉ. रूपाली सोनी ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में सुपर मॉम कैटेगरी में जीता प्रथम पुरस्कार एवं बेस्ट कोरियोग्राफी अवार्ड से हुई सम्मानित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811