Let’s travel together.

विभिन्न लोगो से आपराधिक षडयंत्र कर धोखाधड़ी करने वाले बाड़ी के आरोपियों की जमानत निरस्त

0 534

फाइल फोटो

बरेली/रायसेन। माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बरेली द्वाराआरोपीराजेश कुमार सोनी उर्फ़ राजू सोनी पिता स्व. गोविन्द प्रसाद सोनी, 42 वर्ष एवं संजय कुमार सोनी पिता स्व. गोविन्द प्रसाद सोनी, उम्र 47 वर्ष दोनों निवासी वार्ड क्र. 09 बाजार रोड थाना बाड़ी कीविभिन्न लोगो से आपराधिक षडयंत्र कर धोखाधड़ी करने के प्रकरणों में जमानत निरस्त की गईI

प्रकरण का संक्षेप में विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20/08/20 को आवेदिका द्वारा इस आशय की लिखित रोपोर्ट करी कि- मैंने व मेरी बेटियों ने मेहनत मजदूरी कर लड़कियो की शादी मे सोने की रकम बनवाने के लिए राजेश सोनीव संजय सोनी की सोने की दुकान (अभिषेक ज्वेलर्स) पर लगभग 10 तोला दोनों लड़कियों की शादी मे देने के लिए पैसे जमा किये थे पर मेरी बड़ी लड़की की शादी के समय पर सोना मांगा तो टालमटोल करते रहे Iन सोना दिया और न ही कोई पैसे दिये, बहुत चक्कर लगाए तब उन्होने लिखकर बोला कि एक प्लाट बेचकर आपको सोनी की रकम दिला देंगे पर कई वर्ष हो चुके है आज तक न सोना दिया न पैसे दिये । इसी प्रकार आरोपीगण के विरुद्ध थाना बाड़ी में विभिन्न लोगो से आपराधिक षडयंत्र कर धोखाधड़ी करने के मामले दर्ज है जिनमे आरोपीगण द्वारा प्लाट के मूल्य की राशि लेकर रजिस्ट्री न करने एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले प्रमुख है I
फरियादीगण की शिकायत पर थाना बाड़ीद्वारा धारा420,120 बी,34भा.द.वि. पंजीबद्ध कर लंबित चार प्रकरण में आरोपीगण को गिरफ्तार कर मान. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा आरोपीगण द्वारा जमानत आवेदन प्रस्तुत किया गया I उक्त जमानत आवेदन पर एडीपीओ बरेली द्वारा आपत्ति प्रस्तुत की गई I
माननीय न्यायालय बरेली द्वारा आरोपीगण द्वारा प्रस्तुत जमानत आवेदन निरस्त किया गयाI

न्यूज सोर्स-श्रीमती किरण नंदकिशोर मीडिया प्रभारी जिला रायसेन म0प्र0

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811