Let’s travel together.

विवाह के दूसरे ही दिन करंट से युवक की हो गई मौत खुशियां शोक में बदलीं

119

नरसिंहपुर/गोटेगांव। दो दिन पूर्व युवक की शादी हुई और घर में खुशी का माहौल था लेकिन अचानक युवक को करंट का झटका लगा और उसकी मौत हो गई। जिसके बाद खुशियां शोक में बदल गईं। दुल्हन को भी समझ में नहीं आ रहा था कि एक दिन पूर्व उसका जिससे विवाह हुआ वह अब इस दुनिया में नहीं है। यह घटना नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में हुई है। यहां दो दिन पहले जिस युवक की शादी हुई थी और घर में खुशी का माहोल था उस परिवार में एक घटना ने सारी खुशियां शोक में बदल दी। घर में हुए विवाह के बाद कथा कराई गई। कथा के बाद दूल्हा अपने साथी के साथ बिजली सुधार रहा था तो दोनों को करंट लगा जिससे दूल्हे की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर है जिसका इलाज चल रहा है।

एक ही परिवार में भाई-बहन का हुआ था विवाह

घटना में बताया जाता है की नगर के कामथ वार्ड निवासी दीक्षित परिवार के घर खुशियों का माहौल चल रहा था। माता पिता चले जाने के बाद एक बहन ज्योति और भाई दीपक दोनों अपना जीवन यापन कर रहे थे। दोनों का विवाह लम्बे समय के बाद गोटेगांव के समीप गोहचर ग्राम के शर्मा परिवार में हुआ था। बहन ज्योति दीक्षित की शादी संदीप शर्मा के साथ सम्पन्न हुई तो वहीं दीपक की शादी संदीप की बहन पूनम के साथ 25 जून को संपन्न हुई। दोनों विवाह एक ही तारीख को संपन्न हुए। दोनों के घरों में खुशियों का माहौल छाया हुआ था। रिश्तेदार खुशियां मना रहे थे। मंगलवार को पूर्ण विधि विधान से कथा पूजन कार्यक्रम हुआ। कथा के बाद नवविवाहित युवक दीपक अपने एक मित्र पंचू केटले के साथ घर में बिजली सुधारने का कार्य कर रहा था। अचानक से युवक को करंट लग गया। दीपक को करंट लगते देख पंचू के द्वारा बचाने का प्रयास किया गया जिसमें वह भी झुलस गया। नवविवाहित युवक दीपक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पंचू करंट से जख्मी हो गया जिसका इलाज जारी है।

कपड़ा दुकान में करता था कार्य

कामथ वार्ड निवासी स्व. राजेंद्र दीक्षित कल्लू महाराज के बेटे दीपक दीक्षित उर्फ दिप्पू उम्र 25 वर्ष अपनी बहन ज्योति के साथ रहता था। जो नगर की कपड़ा दुकान में काम कर जीवन यापन करता था । बीते 25 जून को उसकी और बहन की शादी हुई थी। 27 जून की दोपहर वह अपने नवविवाहिता पत्‍‌नी के साथ कथा के बाद घर की लाइट सुधारने लगा और अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गया। शोर सुनकर परिजन उसके कमरे के पास पहुंचे और काफी प्रयास के बाद दीपक को कमरे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में शोक छा गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811