Let’s travel together.

132 केवी बिजली टावर पर चढ़ा युवक, दो घंटे से मचा हड़कंप; पुलिस और परिजन कर रहे नीचे उतारने का प्रयास

0 48

एक साल पुराने विवाद में न्याय की गुहार लगा रहा सोनू अहिरवार, सुरक्षा के मद्देनजर 132 केवी बिजली लाइन कराई गई बंद

रायसेन। जिले के बरेली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब सोनू अहिरवार नाम का एक युवक 132 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक पिछले करीब दो घंटे से टावर पर चढ़ा हुआ है। मौके पर पुलिस टीम और परिजन मौजूद हैं, जो लगातार युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब एक साल पहले गांव में सोनू अहिरवार का कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई भी हुई थी। अब युवक एक बार फिर इसी मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए बिजली टावर पर चढ़ गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से 132 केवी बिजली लाइन को बंद कराया गया है। बरेली पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और युवक से बातचीत कर उसे नीचे उतरने के लिए समझाइश दी जा रही है। परिजन भी लगातार उसे सुरक्षित नीचे आने के लिए मना रहे हैं।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता युवक को सुरक्षित नीचे उतारना है। युवक के टावर पर चढ़ने के पीछे की परिस्थितियों और उसकी मांग को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

132 केवी बिजली टावर पर चढ़ा युवक, दो घंटे से मचा हड़कंप; पुलिस और परिजन कर रहे नीचे उतारने का प्रयास     |     व्यापार महासंघ ने निकाला पैदल मार्च, एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी     |     परसराई में 13 लाख के हिसाब पर बवाल, 13 पंच पहुंचे जनपद – सरपंच प्रतिनिधि बोले निराधार, CEO बोले होगी कड़ी कार्रवाई     |     वियतनाम के ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में बाग प्रिंट की धूम, 40 से अधिक देशों के बीच मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला ने बिखेरी चमक     |     दीवानगंज में नेत्र शिविर: 75 लोगों की जांच में 45 को मिला मोतियाबिंद, ऑपरेशन के लिए चिरायु अस्पताल भेजा     |     हाईवे-18 फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा      |     130 मीटर सीसी रोड का निर्माण शुरू, 50 परिवारों को मिलेगी राहत, नाली भी बनेगी     |     ट्रेन की चपेट में आने से 8 से 10 फीट लंबे अजगर की मौत, दो टुकड़ों में मिला शव     |     लाड़ली बहनों को मिली राशि है ‘भाईदूज का उपहार’ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     एक फोन कॉल बनी जीवन रक्षक – मंदिर हसौद में पुलिस ने समय रहते बचाई एक जान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811