Let’s travel together.

जनसंपर्क अधिकारी पूजा थापक ने आत्महत्या

0 102

 

भोपाल।  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. यहां जनसंपर्क अधिकारी पूजा थापक ने आत्महत्या कर ली है. पारिवारिक कारणों के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है.पूजा थापक पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल की PRO थीं. पूजा जनसम्पर्क में असिस्टेंट डायरेक्टर थीं. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है. हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में पारिवारिक कारणों के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है.

पूजा थापक के पति भी प्रौद्योगिकी विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर हैं. एक-दो साल पहले दोनों की शादी हुई थी. महिला अधिकारी का एक साल का बच्चा भी है.

जानकारी के मुताबिक, रात को  पति से किसी बातचीत के दौरान विवाद हुआ. जिसके बाद उन्होंने कमरे में जाकर फांसी लगा ली. पति ने देखा तो पूजा को फांसी के फंदे से उतारकर एम्स लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811