Let’s travel together.

प्रदेश सरकार हर क्षेत्र, हर वर्ग के कल्याण के लिए दिन-रात कार्य कर रही है: जयंत मलैया

0 230

 

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

भाजपा जिला दमोह द्वारा स्थानीय जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री जयंत कुमार मलैया, पूर्व मंत्री दशरथ सिंह, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक श्याम शिवहरे, जिला महामंत्री गोपाल पटेल, रामेश्वर चौधरी जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार उपस्थित रहे।
भाजपा सरकार के सफलतम 3 वर्ष पूर्ण होने पर जयंत मलैया ने बताया कि आज मध्य प्रदेश सरकार शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हर क्षेत्र हर वर्ग के कल्याण के लिए दिन-रात कार्य कर रही है जिसमें महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में देश में नंबर वन प्रदेश में अब तक 44 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं को 1600 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता एवं महिला अपराधों की रोकथाम के लिए प्रदेश में 950 महिला ऊर्जा डेस्क स्थापित की। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति, 45 लाख बेटियों का लाड़ली लक्ष्मी परिवार, लगभग 32 हजार लाड़ली बालिकाओं की माताओं को स्व-सहायता समूह का सदस्य बनाया गया। ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम में प्रवेश करने पर 25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि का प्रावधान। प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कुल बजट का 32.7% बजट आवंटित किया गया। जिससे प्रदेश के बजट में एक तिहाई हिस्सेदारी महिलाओं के शिवराज सरकार द्वारा समर्पित की गई |महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए एक नई सामाजिक क्रांति का आगाज 10 जून से हुआ, 23 से 60 वर्ष के उम्र की पात्र बहनों को प्रति माह 1 हजार रुपए की सहायता। प्रदेश की सवा करोड़ पात्र महिलाओं के खाते में सिंगल क्लिक से 1209 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की गई। विकास यात्रा में 3808 करोड़ रुपए के कुल40 हजार 783 लोकार्पण कार्य, 6542 करोड़ रुपये
कुल 30 हजार 525 भूमिपूजन कार्य किया गये वहीं कृषि के क्षेत्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के 4 हजार रुपए मिलाकर किसानों को 10 हजार रुपए सालाना की मदद की। अब 4000 रु. को बढ़ाकर 06 हजार रु. करने का निर्णय लिया।
देश के कुल गेहूं निर्यात में मध्यप्रदेश देश का नंबर वन राज्य है। देश भर में खाद्यान्न का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है, एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड में 4 हजार 400 करोड़ रुपए से अधिक के प्रकरण स्वीकृत कर देश में पहले स्थान पर है। राज्य को लगातार 7 बार मिला कृषि कर्मण अवॉर्ड मिला। मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना तथा मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के माध्यम से 11 लाख से अधिक छोटे व्यवसायियों ब्याज मुक्त ऋण को दिलाया गया, 5 करोड़ 18 लाख से अधिक हितग्राहियों को मिल रहा नि:शुल्क खाद्यान्न।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में लगभग 82 लाख महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन। मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह, कल्याणी विवाह, नि:शक्तजन विवाह योजनाओं के माध्यम से लाखों बहनों के विवाह हुए।
जिलाध्यक्ष एड प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस की 15 माह की कमलनाथ सरकार ने सर्वनाश को आगे बढ़ाया। कॉंग्रेस के कई मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे और उन्हें जेल जाना पड़ा, 15 माह की सरकार में कांग्रेसी ट्रांसफर उद्योग चलाते रहे। इसी के कारण कांग्रेस की सरकार अपने अंतर्विरोध में गिरी। आज प्रदेश में भाजपा की शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार ने पुनः जनहित लोकनीति विकास तथा गरीब कल्याण के कार्यों को पुनः शुरू किया जिसका लाभ जन जन तक पहुंच रहा है। सत्ता से दूर होते ही कांग्रेस सुबह से झूठ का प्रचार प्रसार करने में जुट जाती है। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह सुंबह से झूठ का डमरू बजाने लगते हैं पर अब जनता कांग्रेस को फिर जवाब देने के लिए तैयार है। प्रदेश और जिले में संचालित दर्जनों योजनाओं तथा गरीब कल्याण के कार्यों जनहित की जानकारी दी। साथ ही कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही कांग्रेस शासन में रुकी पड़ी योजनाओं को शुरू किया गया। कॉंग्रेस की झूठी कर्ज माफी घोषणा के किसानों को अधिक ब्याज भरना पड़ रहा था जो भाजपा सरकार ने भरा, भाजपा सरकार कांग्रेस के द्वारा 15 महीनों में किए पापों को धोने का काम कर रही हैं। जनता के लाभ वाली योजनाओं को कांग्रेस शासन में बंद कर दी गई, योजनाओं को पुनः संकल्प के साथ संचालित कर रहीं हैं। दमोह जिले में लाड़ली लक्ष्मी योजना में 78,808, प्रधान मंत्री किसान कल्याण में 1,66,645 और मुख्यमंत्री किसान कल्याण 1,63,825 के पात्र किसानों , प्रधान मंत्री आवास योजना 10,66,626, आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 37,400 लोगों का उपचार, जल जीवन मिशन के अंतर्गत 503 ग्रामों के 51,694 परिवार लाभान्वित हुए, साथ ही किसान व्याज माफी की विस्तृत जानकारी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

समसपुर चिंताहरण हनुमान मंदिर पर हुआ सुंदरकांड का आयोजन     |     15 दिन से अंधेरे में ग्राम पठा पौड़ी, बिजली-पानी को लेकर तहसील कार्यालय पर सैकड़ों ग्रामीणों का धरना     |     साईंखेड़ा में विराट 11 कुंडीय यज्ञ और रामकथा में गूंजा राम–भरत प्रेम का संदेश     |     फसल में पानी देते समय करंट लगने से किसान की मौत , डियूटी डॉ. सेन ने पोस्टमार्टम से किया इंकार      |     पत्रकार सामाजिक सरोकारों से जुड़ कर सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा दिखाने का काम करें – विधानसभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी     |     माही पंचक्रोशी पदयात्रा का भोपावर मे हुआ भव्य स्वागत     |     तहसीलदार ने समीक्षा बैठक की, ली प्रगति की जानकारी     |     दो फरवरी को आयोजित होगा सांसद खेल महोत्सव का लोकसभा स्तरीय फाइनल और समापन समारोह     |     बिजली कंपनी  ने बिल बकाया होने पर उपभोक्ताओं के दो दिन में 40 बिजली कनेक्शन काटे     |     फैक्ट्री चौराहा पर भूसे से भरे ट्रक का त्रिपाल फटा, मचीअफरा-तफरी      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811