नई दिल्ली । भारत में एक बार फिर कोविड के मामले में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अभी से सक्रिय नजर आने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 126 दिनों के बाद भारत में कोविड -19 मामलों की एक दिन की संख्या 800 को पार कर गई जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 5389 हो गई। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड ते 843 ताजा मामले सामने आए हैं जिसके बाद देश में संक्रमण का केसलोड बढ़कर 4.46 करोड़ (44694349) हो गया। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों में चार मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 530799 हो गई जबकि झारखंड और महाराष्ट्र ने एक-एक मौत की सूचना दी वहीं केरल में मरने वालों की संख्या दो है। 5839 पर सक्रिय मामलों में अब कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत रहा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रीय कोविड -19 रिकवरी दर 98.80 प्रतिशत दर्ज की गई। संक्रमण से ठीक होकर घर जाने वालों की संख्या बढ़कर 44158161 हो गई है और मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत रह गई है। देश के कई राज्यों में फिलहाल कोरोना के साथ ही एन्फ्लुएंजा ए के एच3एन2 के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। इसके मद्देनजर दिल्ली सरकार ने जिला प्रशासन और अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। साथ ही सरकार का कहना है कि पूरी स्थिति पर नजर बनी हुई है। अभी तक के जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के किसी खतरनाक नए वैरिएंट का संक्रमण नहीं फैला हुआ है इसलिए घबराने जैसी कोई बात नहीं है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.