Let’s travel together.

तेज रफ्तार वाहनों के यातायात पुलिस के इंटरसेप्टर व्हीकल द्वारा स्पीड चेक कर बनाए चालान, 13 वाहनों पर हुई चालानी कार्रवाई

0 126

 

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

रायसेन यातायात पुलिस को मिले इंटरसेप्टर वाहन की मदद से सलामतपुर थाना अंतर्गत भोपाल-विदिशा हाइवे के कर्क रेखा पर शनिवार के दिन तेज रफ्तार व बिना सीट बेल्ट वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। जिसमें 13 वाहनों पर कार्रवाई कर 9500 रुपए शुल्क वसूल किया गया। इसमें 6 वाहन तेज़ रफ़्तार व 7 वाहन बगैर सीट बेल्ट वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई। जिसमें तेज़ रफ्तार वाहन के एक हज़ार रुपए प्रत्येक वाहन पर चालान काटे गए। और बगैर सीट बेल्ट के पांच सौ रुपए प्रत्येक वाहन के चालान काटे गए।यातायात पुलिस को मिले नए वाहन से यातायात पुलिस ने वाहनों की स्पीड चेक करने के साथ ही उन पर चालानी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। शनिवार को इस वाहन को सलामतपुर थाना क्षेत्र के भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 रोड के कर्क रेखा पर खड़ा किया गया। इससे वाहन की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित कर इंटरसेप्टर के सेंसर में फीड की गई। इसके बाद यहां से निकलने वाले वाहनों की जांच पड़ताल प्रारंभ की गई। जिसमें 6 वाहन 45 किलोमीटर प्रति घंटे से से भी अधिक स्पीड से चलने के कारण यह इंटरसेप्टर वाहन में लगी मशीन के सेंसर में दर्ज हो गए। इस तरह 6 वाहनों को पुलिस ने रोककर उन्हें चालान थमा दिए। प्रत्येक वाहन पर एक हज़ार रूपए की चालानी कार्रवाई की गई। वही बगैर सीट बेल्ट के सात वाहन चालकों पर पांच सौ रुपए के हिसाब से वाहन के चालान काटे गए। इंटरसेप्टर वाहन में लगी मशीनों को आरक्षक रोहित असुमले द्वारा ऑपरेट किया गया। एएसआई आर एस दांगी प्रधान आरक्षक रामेश्वर प्रसाद प्रजापति सहित थाने का स्टाफ मौजूद रहा। इसके साथ ही वाहन चालकों को सीमित स्पीड में वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन न चालने, सीट बेल्ट, हैलमेट पहनने आदि यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811