Let’s travel together.

बुंदेलखंड एक्सप्रेस में पकड़ा गया फर्जी टीटीई कर रहा था यात्रियों के टिकटों की जांच

76

 ग्वालियर । बुंदेलखंड एक्सप्रेस में शुक्रवार को टीटीई का नकली परिचय पत्र और नियुक्ति पत्र लेकर यात्रियों के टिकट चेक कर रहे एक युवक को आरपीएफ ने पकड़कर जीआरपी के हवाले कर दिया है।

यह युवक पिछले कई महीनों से मथुरा और दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों के टिकट चेक कर रहा था और शुक्रवार को दतिया से बुंदेलखंड एक्सप्रेस में सवार हुआ था।

इसी दौरान यात्रियों ने इसकी शिकायत झांसी में पदस्थ वरिष्ठ चल लेखा निरीक्षक देवराज चतुर्वेदी से की। देवराज ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी, जिसके बाद आरपीएफ को सक्रिय कर युवक को पकड़ा गया।

आरपीएफ उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह राजावत और डिप्टी सीटीआइ एसके मिश्रा ने इस युवक से पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने अपना नाम नरेश बंजारा निवासी श्योपुर बताया है।

उसने बताया कि कुछ महीने पहले उसे रेलवे में भर्ती करने का परिचय पत्र और नियुक्ति पत्र एक दलाल ने दिया था। उससे कहा गया था कि नौकरी लग गई है, लेकिन शुरुआत में ट्रेनिंग करनी पड़ेगी। इसलिए वह ट्रेनों में चेकिंग कर रहा है।

आरपीएफ ने इस युवक को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया है। अब जीआरपी पूछताछ में जुटी है कि आखिर किसने उसे यह फर्जी परिचय और नियुक्ति पत्र दिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जमना सेन बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष     |     मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी घोषित     |     भगवान श्री मीनेश जन्मोत्सव मां कंकाली धाम में धूम धाम से मनाया गया     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 की जिले में हुई  शुरुआत     |     सहकारी संस्थाओं के कर्मचारी अधिकारो से वंचित     |     माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811