Let’s travel together.

छाया ग्रह केतु करेंगे कन्या राशि में प्रवेश इन 3 राशि वालों का चमकेगा भाग्य

59

वैदिक ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक ग्रह एक समय के बाद राशि बदलता है। ग्रहों का राशि परिवर्तन करना गोचर कहलाता है। 18 महीने बाद छाया ग्रह केतु अक्टूबर माह में कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। वर्तमान केतु तुला राशि भ्रमण कर रहे हैं। केतु जातक की कुंडली के जिस भाव में स्थित होता है उस भाव के स्वामी के अनुरूप ही फल देते हैं। केतु ग्रह कर्म प्रधानता के आधार पर फल देते हैं। केतु का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है। इस क्रम में जानते हैं केतु के कन्या राशि में गोचर से किन तीन राशियों का भाग्य चमकने वाला है।

वृष

केतु के कन्या राशि में गोचर से वृषभ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। केतु ग्रह वृषभ राशि के पंचम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इस समय काल में आपका अचानक धन लाभ होगा। आपकी सेहत में सुधार होगा। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंध में उतार-चढ़ाव होगा। धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सिंह

केतु के कन्या राशि में प्रवेश से सिंह राशि के जातकों लाभ होगा। सिंह राशि के दूसरे भाव में केतु भ्रमण करेंगे। इस समय आपका अटका हुआ धन वापस आ सकता है। आपसी संबंधों में सुधार आएगा। समाज में आपका रसूख बढ़ेगा। आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। मीडिया, कला, कम्युनिकेशन, मार्केटिंग से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु

केतु के कन्या राशि में प्रवेश से धनु राशि के जातकों को लाभ होने की संभावना है। धनु के कर्म भाव में केतु गोचर करेंगे। इस समय आपके व्यापार में उन्नति होगी। करिअर में सफलता मिलेगी। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आपके धन में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति के रास्ते भी नजर आएंगे। पिता के सहयोग से धन मिलेगी।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

खेल स्टेडियम पर सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, खेल प्रेमियों की जुटी भीड़     |     आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811