Let’s travel together.

पंचायत चुनाव पर आई बड़ी खबर, 25 अप्रैल तक पूरी होगी प्रक्रिया

0 671

भोपाल। पंचायत चुनाव से जुड़ी एक बड़ी ख़बर आ रही है. पंचायतों के परिसीमन का काम पूरा हो चुका है. सरकार ने राज्य निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट सौंप दी है. बताया जा रहा है कि सरकार ने पंचायत सीमाओं का विस्तार किया है. इसके बाद अब पंचायतों में 2 हजार से ज्यादा नए वॉर्ड जुड़ गए हैं. ग्राम पंचायत के वार्ड 3 लाख 62 हजार 309 से बढ़कर 3 लाख 64 हजार 309 हो गए है.

25 अप्रैल तक मतदाता सूची होगी तैयार

पंचायतों के परिसीमन के बाद अब प्रदेश में करीब 22985 ग्राम पंचायतें हो गई हैं. इसके बाद पंचायत चुनाव के लिए 25 अप्रैल तक मतदाता सूची तैयार होगी. बता दें अभी पंचायतों में आरक्षण का काम बाकी है. आरक्षण के लिए राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग ओबीसी वर्ग की पूरी जानकारी जुटा रहा है. ये काम जल्द पूरा कर सरकार को रिपोर्ट सौंपी जाएगी. बता दें राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की रिपोर्ट के आधार पर ही आरक्षण तय होगा. लंबे समय से मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव अटके हुए हैं. हर बार पंचायत चुनाव को लेकर कोई ना कोई नया पेंच फंस जाता है. बीते महीने भी आरक्षण और परिसीमन को लेकर विवाद के बाद पंचायत चुनाव निरस्त हुए थे।

16 मार्च से शुरू हुई थी प्रक्रिया

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव पर सबकी नजर बनी हुई है. हाल ही में पंचायत चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई थी. राज्य निर्वाचन आयोग ने एक निर्देश जारी किया था, जिसके बाद कहा जा रहा है कि करीब डेढ़ महीने तक और चुनाव नहीं होंगे. मामला 25 अप्रैल तक आगे बढ़ गया क्योंकि राज्य निर्वाचन आयोग ने नए परिसीमन के आधार पर वोटर लिस्ट बनाने के निर्देश दे दिए थे. इसकी प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू होनी थी. 16 मार्च तक वोटर लिस्ट अपडेट होने के बाद 4 से 16 अप्रैल तक दावे आपत्ति पेश की जाना तय हुआ था. इसके बाद 25 अप्रैल को नई वोटर लिस्ट का फाइनल प्रकाशन किया जाएगा. ऐसे में अब एक बड़ा काम पूरा हो गया है. अब पंचायत चुनाव का रास्ता साफ दिखाई दे रहा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811