Let’s travel together.

प्रयास आवासीय विद्यालय प्रताड़ना मामले में कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश

101

बिलासपुर। रामतला स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने वार्डन और अधीक्षक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की थी। इस मामले को कलेक्टर सौरव कुमार ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जांच करने के निर्देश दिए हैं। दोषी पाए जाने वाले जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।

प्रयास आवासीय विद्यालय में छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा देकर भर्ती होते हैं। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों के छात्र यहां पर हैं। आवासीय विद्यालय की अव्यवस्था से विद्यार्थी परेशान है। छात्रों की शिकायत है कि अव्यवस्था का विरोध करने पर वार्डन व अधीक्षकों द्वारा टारगेट बनाकर प्रताड़ित किया जाता है।

ठीक से खाना हॉस्टल में नहीं दिया जा रहा है। कुछ दिन पहले बड़ी संख्या में विद्यार्थी कलेक्ट्रेट पहुंचे थे, जहां उन्होंने कलेक्टर को बताया था कि हॉस्टल वार्डन खाने में कीड़ा तक परोस देते हैं। विरोध करने पर छात्रों को टार्गेट किया जाता है। विद्यार्थी इतने आक्रोशित थे कि उन्हें हटाने की मांग कर रहे हैं।

साथ ही बताया कि हॉस्टल में एक साल से लगातार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया था कि वार्डन टीसी देने और कैरेक्टर सार्टिफिकेट में बिहेवियर खराब है- लिखकर देने की धमकी देती हैं। साथ ही कहा कि हॉस्टल रूम में पंखे नहीं, मेडिकल सुविधा के नाम पर कुछ नहीं उपलब्ध होता है और न की स्पोर्ट्स के लिए ले जाया जाता है। क्लास के बाद बंद कमरे में डालने का आरोप विद्यार्थियों ने लगाया था। कलेक्टर सौरभ कुमार ने बच्चों द्वारा की गई शिकायत के की जांच करने के लिए निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि दोषी पाए जाने का कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई नहीं होने पर एबीवीपी ने प्रदर्शन की दी चेतावनी

प्रयास आवासीय स्कूल के विद्यार्थियों की समस्या देखते हुए एबीवीपी के छात्र नेता सामने आए हैं। विधार्थी परिषद ने स्कूल विद्यार्थियों से मुलाकात की। साथ उन्हें हर संभव मदद के लिए कहा। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विद्यालय प्रशासन मांग जल्दी पूरी नहीं करता है तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी।

संगठन मंत्री यज्ञदत वर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शुभम पाठक, विश्विद्यालय प्रमुख व महानगर मंत्री हिमांशु कौशिक, विभाग संजोयक आयुष तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |     मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, जशपुर पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा     |     चार दिन से बार-बार बिजली कटौती, ग्रामीण परेशान     |     दीवानगंज में विशेष ग्राम सभा: नल-जल योजना से लेकर सीसी रोड और खेल मैदान तक उठे मुद्दे     |     गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत गढ़ी में तैयार हुई ग्राम विकास की कार्ययोजना     |     जिले के पंचायत सचिव और रोजगार सहायक शासन की स्वामित्व योजना का कर रहे विरोध     |     पैक्स गढ़ी पहुंचे अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव, किसानों से लिया सीधा फीडबैक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811