Let’s travel together.

बीच सड़क युवक को मारपीटकर अधमरा करने का मामला,पुलिस ने दिखाई तत्परता, आधा दर्जन हमलावर गिरफ्तार

0 73

 

    सुरेन्द्र जैन रायपुर

रायपुर बिलासपुर राजमार्ग पर भूमिया ब्रिज के नीचे बीच सड़क पर एक युवक को डंडे से पिटाई कर अधमरा करने के मामले में नेवरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आधा दर्जन हमलावरों को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।

टीआई नेवरा सुदर्शन धुरू ने बताया कि घटना का कारण पुरानी रंजिश सामने आया है पीड़ित टाकेश्वर नवरंगे ने करीब 6 साल पहले आरोपियों के रिश्तेदार लड़की से उनकी मर्जी के खिलाफ शादी कर ली थी इसी रंजिश के चलते आरोपी गंगादास चाँदरे,राजू चाँदरे,तामेश्वर चाँदरे,राजेन्द्र चाँदरे,रोशन निवासी सांकरा ने एक राय होकर डंडे से पीड़ित टाकेश्वर नवरंगे पर रविवार शाम हमला किया और उसे मरनासन्न होने तक पीटते रहे

*सूचना मिलते ही कि आरोपियों की धरपकड़*

टीआई सुदर्शन धुरू ने बताया कि घटना हालांकि करीब 7 बजे की है लेकिन पुलिस को सूचना पौने 8 बजे दी गई थी सूचना मिलते ही टीम को रवाना कर गंभीर रूप से घायल को अस्पताल भेजा गया और घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने भादवि की धारा 147,148,506 एवं 307 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनविश्वास अभियान के बीच सहकारी समिति पहुंचे आयुक्त दीपक सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811