Let’s travel together.

बदहाल सड़क के कारण दुर्घटना में एक ही परिवार के कई लोग घायल

39

 उमरिया। जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर अमहा रेलवे फाटक के आगे हाइवे पर बदहाल सड़क की वजह से एक हादसा हो गया। इस हादसे में छत्तीसगढ़ अंबिकापुर से जबलपुर जा रहे एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए हैं। घटना में उनकी कार भी बुरी तरफ क्षतिग्रस्त हुई है। इस घटना में साकेत दुबे निवासी अंबिकापुर को ज्यादा चोटें आई हैं, वही उनके पिता, पत्नी और मासूम भी हादसे में घायल बताए जा रहे है। राष्ट्रीय राजमार्ग-43 में हुए हादसे के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल उमरिया में दाखिल कराया गया है। बताया गया है कि साकेत दुबे के चेहरे और सिर पर ज्यादा चोट आई है।

सड़क पर था गड्ढा

घटना स्थल के करीब ट्रक खड़ा था जिसकी वजह से दूर से बदहाल सड़क को चालक समझ नहीं पाया। इस ट्रक से कुछ ही दूरी पर एक बड़ा गड्ढा था जो दूर से नही दिख रहा था। बताया जाता है कि क्षतिग्रस्त हाइवे मार्ग पर जैसे ही तेज रफ्तार कार पहुंची गड्ढे की वजह से अनियंत्रित हो गई और हादसे का शिकार हो गई। गड्ढे में अगले चके के समाते ही कार का बंपर सड़क से टकरा गया और कार का पिछला हिस्सा हवा में उठ गया। इससे सामने का हिस्सा सड़क से टकरा गया और कार के अंदर बैठे सभी लोग एक दूसरे से उलझ गए। घटना के दौरान आसपास से गुजर रह लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

अंबिकापुर भेजी सूचना

बताया गया है कि घायलों के स्वजनों को अंबिकापुर सूचना भेज दी गई है। अंबिकापुर से घायलों के परिवार के लोग चल पड़े हैं और उनके देर शाम तक उमरिया पहुंचने की संभावना बनी हुई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों से आवश्यक जानकारी लेने में जुट गई। बताया गया है कि अमहा फाटक और करकेली के मध्य जहां से ओवर ब्रिज को जुड़ना है सड़क बदहाल है। जहां तक सड़क बनाई गई है उससे आगे पुरानी सड़क की गहराई बहुत ज्यादा है जिसकी वजह से हादसे हो रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की अनूपपुर में संगठनात्मक बैठक 22 अप्रेल को     |     वरिष्ठ पत्रकार गोपाल दास बंसल ने पत्रकार श्रद्धा निधि और पत्नी के इलाज के लिए लगाई मुख्यमंत्री से गुहार     |     पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के पांच छात्रों को जेईई-एडवांस् पात्रता परीक्षा में सफलता मिली     |     किन्नरों की अवैध वसूली से परेशान लोग, ज्योतिरादित्य की जनसुनवाई में पहुंचा मामला, पुलिस ने किन्नरों को दी हिदायत     |     सीहोर के तत्कालीन कलेक्टर प्रवीण सिंह हुए सम्मानित     |     कार्यपालिका बनाम न्यायपालिका: इस टकराव का अंजाम क्या होगा?-अजय बोकिल     |     सड़क हादसा पुलिया में गिरी तूफ़ान जीप 6 की मौत,दुल्हा दुल्हन सहित तीन घायल     |     नरवाई न जलाने के लिए प्रशासन ने किया चौपाल जागरूकता कार्यक्रम शुरू     |     वनों को आग से बचाने फायर ब्लोवर का उपयोग शुरू     |     सांची में बिजली के जर्जर केबल, कभी भी हो सकता हे बड़ा हादसा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811