कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान पहुंचा रैता व कुकेरा
सुरेंद्र जैन धरसीवां
मनरेगा अर्थात महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना जो गांव के गरीबों को रोजगार की गारंटी देती है ऐसी योजना से महात्मा गांधीजी का नाम हटाना ओर ऐसे नियम बनाना की ग्रामीण गरीब मजदूर परेशान हों उसे कांग्रेस बर्दास्त नहीं करेगी कांग्रेस मनरेगा पूर्व की तरह वापस लाने गांव से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रखेगी।
यह कहना है कांग्रेस का
जिला कांग्रेस के निर्देश ओर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरसीवां के अध्यक्ष आशीष वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान सिलयारी मंडल के अंतर्गत ग्राम रैता और कुकेरा में आयोजित हुआ। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेसियों का पंचायत जनसंपर्क अभियान आयोजित हुआ।
इस दौरान मनरेगा मजदूरों से कांग्रेसियों ने प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याओं, मजदूरी भुगतान, काम की कमी एवं अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की तथा मजदूरों को उनके हक़ के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मनरेगा मजदूरों की पीड़ा को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि मनरेगा को कमजोर करने वाली नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।
भाजपा सरकार द्वारा लगातार मनरेगा को कमजोर करने, मजदूरों का काम रोकने और समय पर भुगतान न करने की नीतियों की कड़ी निंदा की गई। भाजपा सरकार गरीब, किसान और मजदूर विरोधी मानसिकता के साथ काम कर रही है, जिसे कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। मनरेगा बचाओ संग्राम के माध्यम से भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनआंदोलन को और तेज़ किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष पप्पू बंजारे , अनिता शर्मा पूर्व विधायक धरसीवां, दुर्गेश वर्मा पूर्व ब्लाक अध्यक्ष,प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भावेश बघेल , पूर्व जिला अध्यक्ष ग्रामीण उद्यो वर्मा , जयंत साहू जी मनरेगा समन्वयक मंडल अध्यक्ष शेखर यादव , मंडल अध्यक्ष साहिल खान , नीतू साहू , पंकज नायक , सतीश रात्रे, कमल साहू , राजेंद्र साहू , कुमुदिनी चंद्रवंशी, मोती लाल पटेल भगवानी डहरिया जी, अमित वर्मा, शशि कांत, रविन्द्र निषाद, कान्हा वर्मा, शैलेंद्र, खेमप्रकाश साहू रोहित निर्मलकर, रवि लहरी सहित आसपास के बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं मनरेगा मजदूर उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समस्त मनरेगा मजदूरों, कांग्रेसजनों एवं उपस्थित साथियों का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आभार व्यक्त किया