Let’s travel together.

भोपाल में युवक के गले में पट्टा बांधकर पीटा मतांतरण का बनाया दबाव

58

भोपाल। भोपाल के तमाम इंटरनेट मीडिया के माध्यमों पर एक वीडियो बहुप्रसारित हो रहा है, उसमें एक युवक को श्वान बनाकर उनके गले में पट्टा डालकर उसे घुटनों पर बिठाकर धमकाया जा रहा है, वीडियो बनाते समय बार बार कह रहा है कि कुत्ता बन, वह अपने रिश्तेदारों के नाम बताकर उनसे दया की गुहार कर रहा है। इस दौरान युवक के गले में पट्टा डला हुआ है। वह अपनी मां की कसम खा रहा है। पीडित ने थाने में कहा कि आरोपितों ने उसे मतांतरण करने का दबाव बना रहे थे। पीडित के भाई ने भी मीडया के सामने कहा कि आरोप‍ितों के कारण ही हमने अपना घर सस्‍ते में बेच दिया था। पु‍लिस ने इस मामले में छह लोगों को आरोपी बनाया। इसमें से तीन को हिरासत में ल‍िया गया है।

पूरा वीडियो देखने के बाद ऐसा जान पड़ता है कि वह मसला इंटरनेट मीडिया पर अपलोड की गई किसी स्टेट्स स्टोरी को लेकर र्है।हालांकि अभी इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है,लेकिन पुलिस अपने स्तर पर इस वीडियो की सच्चाई जानने की कोशिश में लगी हुई है। वीडियो के इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित होने के बाद उस पर गृहमंत्री ने पुलिस आयुक्त् से जानकारी मांग ली है। नवदुनिया इस पूरे वीडियो की पुष्ठि नहीं करता है।

फोटोग्राफर है युवक

नवदुनिया ने जब इस वीडियो के बारे में अपने स्तर पर जानकारी जुटाई तो वह इंद्रा विहार कालोनी पंचवटी कालोनी में रहने वाले एक युवक का है। जो फोटो ग्राफी का काम करता है। यह वीडियो नौ जून को टीलाजमालपुरा में ही बनाया गया है। युवक से जुड़े दोस्तों का कहना है कि वह कई टीलाजमालपुरा थाने में उसकी शिकायत करने गया था, लेकिन उसकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई थी, उसे थाने के लोग गौतम नगर थाने भेज देते थे और गौतम नगर वाले बोला करता था। पुलिस ने इस मामले में अब उस युवक की पड़ताल करना शुरू कर दिया है। गृह मंत्री के निर्देश के बाद इस पूरे मामले में पुलिस की पड़ताल शुरू हो गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तेज आंधी के साथ ओले गिरे हुई बारिश,कई जिले में फसलें प्रभावित     |     रंजना भारद्वाज की नियुक्ति पर बधाइयों का तांता     |     सांची जनपद की सुनारी ग्राम पंचायत से हुआ जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ     |     जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811