Let’s travel together.

वरिष्ठ पत्रकार के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पुत्री दामाद को दिया शुभाशीष

0 174

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने नव-दंपत्ति को सुखद व स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं

रंजीत गुप्ता

तीन दिन के प्रवास पर गुरुवार को ग्वालियर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को लंबे समय तक हिंदुस्तान टाइम्स से जुड़े रहे वरिष्ठ पत्रकार उमेश सिंह के आवास पर पहुंचे। यहां केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने उमेश सिंह से उनके स्वास्थ्य के बारे में चर्चा की और उनकी बेटी व दामाद को स्नेहाशीष दिया।
उमेश सिंह की पुत्री सौभाग्याकांक्षिणी इरा का विवाह विगत वर्ष 27 अप्रेल को गांधी के नगर के चिरंजीव कुं. हर्षवर्धन सिंह के साथ सिलवासा के प्लज-रिसॉर्ट में संपन्न हुआ था। कोरोना संक्रमण में व्यस्तताओं के कारण केंद्रीय मंत्री सिंधिया वर-वधू को आशीर्वाद देने मंगल-उत्सव में नहीं पहुंच सके थे। वरिष्ठ पत्रकार उमेश सिंह की पुत्री व दामाद इन दिनों ग्वालियर आए हुए हैं। उमेश सिंह के अनुरोध पर सिंधिया शुक्रवार दोपहर नव-दंपत्ति को आशीर्वाद देने उनके आवास पर पहुंचे।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नव-दंपत्ति को सुखद व स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं और इरा व हर्षवर्धन से उनके भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली। केंद्रीय मंत्री के साथ उमेश सिंह के आवास पर भाजपा के जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल और मुन्नालाल गोयल भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |     वार्षिक खेल महोत्सव: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों से गूंजा मैदान     |     डब्लूसीआर ओबीसी ट्राफी 2026 2026 का भव्य  उद्घाटन     |     भोपाल के वरिष्ठ रिटायर्ड बैंककर्मी श्याम कस्तूरे बने स्टेट प्रेसिडेंट     |     शिवपुरी से बाल विवाह के खिलाफ महाजंग का आगाज: विधायक देवेंद्र जैन ने रथ को दिखाई हरी झंडी     |     होटल या पब्लिक चेंजिंग रूम का शीशा असली है या स्पाई कैमरा?अपनी प्राइवेसी को लेकर रहें सतर्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811