Let’s travel together.

सिवनी धनोरा में 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ पकड़ाया

0 568

जबलपुर लोकायुक्त टीम की कार्यवाही,भाई की जमीन बटवारे के एवज में माँगी थी राशि

सिवनी जिले के धनोरा तहसील में पदस्थ पटवारी को 15 हजार की रिश्वत लेते जबलपुर लोकायुक्त टीम ने आज दबिश देते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। प्राप्त जानकारी अनुसार केवलारी निवासी शेख पीरू कुरैशी पिता शेख हफीज कुरैशी उम्र 52 वर्ष ने बताया कि उसके भाई के बीच जमीन बटवारा होना था जिसके लिए वह पटवारी से मिला जहाँ पटवारी द्वारा जमीन बटवारे के एवज में 15000 रुपये की माँग की गई।जहां किसान द्वारा कहा जा रहा था कि शासकीय काम में किस बात के पैसे देना पड़ेगा लेकिन राशि दिए बिना पटवारी द्वारा किसान का काम नहीं किया जा रहा था। जिससे किसान ने मजबूरी में राशि देने की बात कही और त्रस्त होकर इस बात की जानकारी लोकायुक्त टीम जबलपुर को दी जहां लोकायुक्त टीम ने आज मौके पर पहुंचकर 15 हजार राशि लेते रंगे हाथ पटवारी कौशल राजपूत को गिरफ्त में लिया है और कार्यवाही की गई। जबलपुर लोकायुक्त टीम में डीएसपी जे.पी.बर्मा,निरीक्षक रंजीत सिंह राजपूत सहित अन्य 8 अधिकारी शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अहम सवाल, सोनम वांगचुक अब क्या करेंगे ?-अजय बोकिल     |     आचार्य श्री समय सागर जी महाराज का भोपाल में भव्य मंगल प्रवेश, विद्योदय तीर्थ (हबीबगंज) में होगा चातुर्मास     |     स्कूली छात्र छात्राओं की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस का विशेष अभियान      |     समाज को जोड़ने व संस्कृति की रक्षा ही यादव झोरिया समाज का इतिहास- विष्णुदेव साय     |     हरदा में गरीब आदिवासी परिवार के सेंट्रल बैंक खाते में दिखे 7 अरब रुपये, जांच शुरू     |     राजगढ़ में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ का संदेश     |     उपराष्ट्रपति ने “आरएसएस@100 एक सदी संकल्प की” पुस्तक का विमोचन किया     |     अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग को लगाई 6 लाख की चपत     |     निर्माणाधीन होटल से बिजली के तार चोरी का सांची पुलिस ने किया खुलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार     |     जनरल स्टोर , गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ,महिला झुलसी भोपाल रेफर ,20 लाख की हुई हानि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811